रामनवमी के दिन करना चाहते हैं भगवान राम के दर्शन, हर 15 मिनट पर अयोध्या के लिए रवाना होंगी बसें
रामनवमी पर बस स्टेशन पर जिस तरह से यात्रियों का दबाव होगा उसी तरह परिवहन निगम बसें उपलब्ध कराएगा। जिम्मेदार बताते हैं हर 15 मिनट पर यहां से बस मिलेगी। इसके लिए बसों के चालकों और परिचालकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। रामनवमी मेले में डिपो की 30 बसें 16 अप्रैल की रात तक अयोध्या पहुंच जाएगी...
संवाद सूत्र, सुलतानपुर। Ram Navami 2024: अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पड़ने वाली पहली रामनवमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा जुटने की संभावना जताई जा रही है। सफर में असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) अयोध्या ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बैठक कर हर डिपो से अयोध्या के लिए बसें भेजने के निर्देश दिए।
17 से 20 अप्रैल तक चलने वाले रामनवमी मेले में डिपो की 30 बसें अयोध्या भेजी जाएंगी। ये बसें 16 अप्रैल की रात तक अयोध्या पहुंच जाएंगी।
यात्रियों के हिसाब से चलेंगी बसें
रामनवमी पर बस स्टेशन पर जिस तरह से यात्रियों का दबाव होगा, उसी तरह परिवहन निगम बसें उपलब्ध कराएगा। जिम्मेदार बताते हैं हर 15 मिनट पर यहां से बस मिलेगी। इसके लिए बसों के चालकों और परिचालकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
हर 15 मिनट पर होगा बसों का संचालन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नागेन्द्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि रामनवमी मेले में डिपो की 30 बसें 16 अप्रैल की रात तक अयोध्या पहुंच जाएगी। अयोध्या से डिपो की 15 बसें बहराइच, 10 बस्ती और पांच गोंडा के लिए चलाई जाएगी। पांच बसें लोकल मार्गों पर चलेंगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों के हिसाब से अयोध्या के लिए हर 15 मिनट पर बसों का संचालन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- रामनवमी के दिन UP के इस शहर से अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी बसें, रोडवेज परिसर में गूंजेगा रघुपति राघव राजाराम… की धुन