अनुत्पादक योजनाओं पर व्यय आर्थिक मंदी का कारण
सुलतानपुर: भारत में आर्थिक मंदी कारण एवं प्रभाव विषय पर सोमवार को कमला नेहरू भौतिक विज्ञान संस्थान क
सुलतानपुर: भारत में आर्थिक मंदी कारण एवं प्रभाव विषय पर सोमवार को कमला नेहरू भौतिक विज्ञान संस्थान के विधि संकाय में आयोजित संगोष्ठी विशेषज्ञों ने खुलकर अपनी राय रखी। डॉ अवधेश कुमार दूबे ने कहा कि संरचानात्मक निवेश में आई गिरावट के चलते मंदी की स्थिति चल रही है। संकाय प्रभारी वीपी सिंह ने जन जागरूकता में कमी एवं सरकारी नीतियों पर अति आश्रयता को मंदी कारण माना। निदान पर उन्होंने कहा कि हर नागरिक अपने आप में उत्पाद बनने का प्रयास करे तो इस आर्थिक स्थिति से निपटा जा सकता है। डॉ शिव बहादुर ने मंदी को एक विचार माना। उन्होंने कहा कि यह एक सोच के अतिरिक्त कुछ नहीं है। डॉ सुभाष चंद्र यादव ने सरकारी नीतियों में अनुत्पादक योजनाओं पर होने वाले व्यय को आर्थिक मंदी का कारण बताया। इस बात पर उन्होंने बल दिया कि सरकार उत्पादक कार्याें पर विशेष बल दे तो मंदी स्वत: दूर हो जाएगी। संजय पांडेय ने कहा कि रोजगार ढूंढने के बाद सृजन के उपाय किए जाना चाहिए। गोष्ठी में प्रभात सिंह, सुधाकर शुक्ल, बजरंगी यादव तथा छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। समापन इस निष्कर्ष पर हुआ कि छात्र-छात्रा स्वयं को नियोक्त बनाने का प्रयास करेगा तथा स्वयं के विकास द्वारा देश के आर्थिक विकास में प्रतिभाग करेगा।