Move to Jagran APP

मोदी व शाह जिला कार्यकर्ताओं से सीधे लेंगे विकास की रिपोर्ट

धर्मेन्द्र मिश्रा, सुलतानपुर:देश भर के जिलों में चल रही केंद्रीय विकास योजनाओं की रिपोर्ट पी

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 11:55 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 11:55 PM (IST)
मोदी व शाह जिला कार्यकर्ताओं से सीधे लेंगे विकास की रिपोर्ट

धर्मेन्द्र मिश्रा, सुलतानपुर:देश भर के जिलों में चल रही केंद्रीय विकास योजनाओं की रिपोर्ट पीएम मोदी व शाह जिले के कार्यकर्ताओं से सीधे लेंगे। इसके लिए उन्हें दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरुवार(आज) से शुरू हो रहे भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहली बार बुलाया गया है। सुलतानपुर से भी करीब 22 सदस्यीय दल दिल्ली पहुंच गया है। प्रत्येक जिलों के भाजपा सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, आइटी सेल व मीडिया प्रभारी, प्रांतीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष इत्यादि इस बैठक में शामिल होंगे। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी व शाह सीधे जिले के कार्यकर्ताओं से केंद्रीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट लेंगे और उस पर उचित कार्रवाई करेंगे। साथ ही मिशन 2019 को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि 2014 में हमारी सरकार बनी तो जो कहा वो किया। पीएम आवास, शौचालय, सौभाग्य, उज्जवला, आयुष्मान, कौशल विकास, मुद्रा बैंक व जनधन जैसी केंद्रीय योजनाओं से देश के 22 करोड़ परिवारों को फायदा हुआ है। कुछ योजनाएं कई चरणों में चल रही हैं। अधिकारियों व कार्यकर्ताओं की नजर में उन योजनाओं की प्रत्येक जिले में क्या स्थिति है? जनता कितनी संतुष्ट है? निर्माण व अन्य कार्यों की गुणवत्ता क्या है, इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व पीएम मोदी स्वयं देखेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं और उनके क्षेत्र की समस्याओं को भी सुनेंगे।

मेरा बूथ, सबसे मजबूत

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में .मेरा बूथ, सबसे मजबूत. का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय होगी। ताकि किसी भी बूथ पर भाजपा कमजोर न साबित हो। उर्जा मंत्री ने कहा कि आगामी 26 जनवरी से कमल ज्योति का प्रकाश सभी जगहों पर पहुंचाया जाएगा। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न केंद्रीय योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों के घर जाएंगे। उनके घर कमल ज्योति(दीपक) जलाएंगे। साथ ही उन्हें सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों से अवगत कराएंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष जगजीत ¨सह छंगू व महामंत्री शशिकांत पांडेय ने बताया कि पहली बार इस तरह से सभी को तरजीह दी गई है। जो निर्णय होगा उसका स्वागत किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.