मोबाइल चुरा महिला के खाते से उड़ाए साढ़े नौ लाख
???? ?????? ???????? ????? ?? ???? ?? 9 ??? 44 ???? 998 ????? ?? ????? ??? ???????? ?? ???? ???? ?? ????? ???? ??? ?? ??? ?? 20 ?????? ?? ?????? ?? ??? ???? ?? ????? ??? ???? ?? ?????? ??? ????? ?? ?? ?????? ?? ???? ??? ???
दोस्तपुर (सुलतानपुर) : स्थानीय थानाक्षेत्र के भीलमपुर गोपालपुर खुर्द गांव निवासी रिटायर स्वास्थ्य कर्मी नन्हका यादव पत्नी रामशब्द यादव के घर 14 सितंबर की शाम कटघरा रोहियावां निवासी रविकांत पुत्र प्रमोद कुमार अपने दोस्त के साथ आया था। पूर्व परिचित होने के नाते नन्हका पानी लेने अंदर गईं। जब वापस आईं तो दोनों बोले कि देर हो रही हैं जा रहे हैं फिर कभी आएंगे। इसी बीच वहां रखा महिला का मोबाइल युवकों ने चुरा लिया। मोबाइल में खाता नंबर व वहीं नंबर खाते में दर्ज था। युवकों द्वारा रिटायर्ड एएनएम के खाते से नौ लाख 44 हजार 998 रुपये दो खातों में ट्रांसफर कर लिया। यह मामला पकड़ में तब आया जब 20 सितंबर को नन्हका ने उसी नंबर का दूसरा सिम लिया और मोबाइल में लगाया। पैसे निकलने का एसएमएस आया तो उनके होश उड़ गए। पासबुक ¨प्रट कराई तो खाते से लाखों रुपये निकले की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना आइटी सेल क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है।