विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुलतानपुर में दुस्साहस, MLA के पास वाली बिना नंबर की थार से चलते थे खनन और राजस्व टीम पर हमले के आरोपित

Published: Wed, 04 Nov 2026 12:52 PM (IST)

Sultanpur Crime: पुलिस मुठभेड़ में घायल संदीप और राहुल बिना नंबर की थार से रौब गांठते थे, इनके वाहन पर ...और पढ़ें

HighLights

  1. खनन और राजस्व टीम पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज

  2. पुलिस मुठभेड़ में घायल शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंग्सटर एक्ट में दर्ज हैं केस

डिजिटल डेस्क, सुलतानपुर। अवैध खनन की सूचना पर सोमवार देर रात दो लेखपालों के साथ मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार यादव पर हमला करने वाले जिन 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया, उनमें दो शातिर अपराधी है। यह लोग उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य यानी विधायक के पास लगी बिना नंबर की थार से घूमते थे।

अमिलिया कला गांव में सोमवार की देर रात अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार यादव और दो लेखपालों वाली टीम पर हमला करने के बाद आरोपित फरार थे। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज होने के साथ ही इनके नये कारनामे सामने आ रहे हैं। पुलिस मुठभेड़ में घायल संदीप और राहुल बिना नंबर की थार से रौब गांठते थे, इनके वाहन पर उत्तर प्रदेश विधानसभा को वो पास लगा है, जो विधायकों के वाहन में लगाया जाता है।

खनन इंस्पेक्टर शिव दयाल सिंह, लेखपाल सुमित कुमार शर्मा की तहरीर पर संदीप सिंह और राहुल सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस आरोपितों की तलाश में थी। बुधवार की सुबह कोतवाली नगर के खैंचिला इलाके में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस ने अमिलिया कला के राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ ही बंधुआ कला के प्रतापपुर के नौशाद, करौंदी कला के रवनिया के मनोज को गिरफ्तार किया।

एएसपी वृज नारायण सिंह की टीम अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी कि अखंड नगर में हुई दूसरी मुठभेड़ में दो को गिरफ्तार किया गया। सुबह 8:45 बजे बदमाशों की पुलिस की मुठभेड़ में अमिलिया कला निवासी संदीप सिंह और गोसाईगंज के नकाहा महमूदपुर निवासी प्रशांत सिंह को पकड़ा। दोनों के पैर में गोली लगी है। संदीप और राहुल के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।