सुल्तानपुर में मजार पर अराजक तत्वों ने तोड़फोड़, क्षेत्र में तनाव Sultanpur News
सुल्तानपुर में हाजी मोहम्मद सिद्दीक की मजार पर हुई तोड़फोड़।
सुल्तानपुर, जेएनएन। जिले में एक मजार पर बुधवार रात कुछ अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की। जिसमें मस्जिद के गेट की गुंबद और मजार के कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव फैल गया जिसके बाद वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
यह है मामला
मामला मोतिगरपुर के चौहानपुर में मस्जिद का है। मस्जिद के परिसर में हाजी मोहम्मद सिद्दीक की मजार भी है। यहां बीती रात करीब 12 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़। जिसमें गेट का गुम्बद, बाउंड्री का कुछ हिस्सा भी टूट गया। सुबह मस्जिद में आये लोगों को इसकी जानकारी हुई। घटना से स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। हालांकि तोड़फोड़ की सूचना के बाद मौके पर पुलिस आ गई और जिससे माहौल शांत हुआ।
मौके पर पहुंचे आधिकारी
मौके पर एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय, एएसपी ग्रामीण शिवराज, सीओ दलवीर सिंह, एसडीम जयसिंहपुर राम अवतार थानाध्यक्ष मोतिगरपुर अरविंद पांडेय मय पुलिस बल व राजस्व टीम के साथ मौजूद हैं।