Move to Jagran APP

कमरे में मृत पाई गई विवाहिता

????- 8 ?????? 17 ???? ???? ??? ??? ?????? ???????? ?? ????? ?? ???? ???? ????? ?? ????? ?????? ????? ?? ??? ?? ?????? ??? ???? ??????????, ????? (?????????): ??????? ?? ??????? ???? ??? ???????? ?????? ?????? ?????? ?????? ?? ??????? ??? ?? ??? ????? ?? ????? ????? ?? ?????????? ?? ???? ???? ??? ??? ????? ?????? ?? ???? ????? ??? ?????? ???? ?????? ??? ???? ??? ????? ?? ????? ?? ?? ????? ?? ??? ?? ?????? ??? ?? ???? ???? ?????? ?? ???????? ?? ????? ???? ?? ???? ???? ?????? ?? ???? ???? ??? ???? ??????? ?????? ????? ?????? ????? ?????? ?????? ?? ??? ??? ??????? ?? ??? ?? ???? ??? ?? ??? ???? ?? ??? ?? ?? ????? ???? ?? ??? ????

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 10:47 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 10:47 PM (IST)
कमरे में मृत पाई गई विवाहिता
कमरे में मृत पाई गई विवाहिता

सुलतानपुर: क्षेत्र के दरबरपुर गांव में शादीशुदा प्रीति पुत्री प्रकाश तिवारी की संदिग्ध मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर नीबू पानी में जहर डालकर पिलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष द्वारा पति समेत चार लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर पर पति को हिरासत में ले लिया गया। जौनपुर के ¨सगरामऊ के बहुरा गांव की रहने वाली प्रीति की शादी पांच साल पहले दरबरपुर निवासी राहुल मिश्रा पुत्र भास्कर मिश्रा के साथ हुई थी। इन्हें दो साल का बेटा दीप भी है। शादी के बाद से ही मायके वाले आए दिन दहेज की मांग करते थे। ऐसा न करने पर उसे मारा-पीटा जाता था। उसने कई बार इसकी शिकायत मायके वालों से भी की थी। गुरुवार की रात प्रीति के पेट मे दर्द होने पर पति राहुल ने नीबू पानी में जहर मिलाकर दे दिया। जिसे पीने के बाद प्रीति की तबियत खराब होने लगी। इसकी जानकारी उसने फोनकर मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही मायके वाले तड़के चार बजे दरबरपुर पहुंच गए। प्रीति अपने कमरे में मृत पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई शनि की तहरीर पर पुलिस ने पति राहुल मिश्रा, ससुर भास्कर, सास सुनील देवी व जेठ अनुराग मिश्रा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्जकर पति को हिरासत में ले लिया। कोतवाल संजय ¨सह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। बहन से हुई थी प्रीति की बात गुरुवार की रात करीब एक बजे तबियत खराब होने पर प्रीति ने छोटी बहन चांदनी से फोन पर बात की थी। चांदनी के पूंछने पर उसने रो-रोक बताया कि परिजनों की मिलीभगत से पति ने नीबू पानी के घोल में जहर डालकर पिला दिया। जिसके बाद मायके वाले निजी वाहन से दरबरपुर पहुंच गए। इस घटना से मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.