विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चकमार्ग पर कब्जा, दर्जनों परिवार का आवागमन प्रभावित

By JagranEdited By:
Published: Sun, 22 Jul 2018 12:04 AM (IST)

सुलतानपुर : एसडीएम आवास से सटे भूखंड चकमार्ग पर अवैध रूप से हो रहे कब्जे की शिकायत पर

चकमार्ग पर कब्जा, दर्जनों परिवार का आवागमन प्रभावित
चकमार्ग पर कब्जा, दर्जनों परिवार का आवागमन प्रभावित

सुलतानपुर : एसडीएम आवास से सटे भूखंड चकमार्ग पर अवैध रूप से हो रहे कब्जे की शिकायत पर प्रशासन मौन है जिससे दर्जनों परिवारों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। मुख्यमंत्री से लेकर स्थानीय प्रशासन तक सूचना दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

चकमार्ग पर अवैध कब्जा होने से दर्जनों परिवारों का रास्ता बंद हो रहा है। विगत 50 वर्षों से उपयोग में आ रहे रास्ते के अतिक्रमण व उस पर हो रहे निर्माण को लेकर तहसील के अधिवक्ता दिनेश चंद्र मिश्र ने चकबंदी अधिकारी व उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अवैध निर्माण को रोके जाने का निर्देश भी हुआ, पर राजस्व कर्मी हीलाहवाली करते दिखाई दे रहे हैं। उपजिलाधिकारी आवास से सटकर दिनेश कुमार मिश्र, यमुना प्रसाद मिश्र, दयाशंकर ¨सह, किरन ¨सह, स्वर्णिमा ¨सह, सुशील ¨सह आदि की जमीन है। जिससे सटकर संजय तिवारी आदि का भी आवास है। आरोप है कि पड़ोसियों द्वारा बगल के रास्ते की जमीन पर भी निर्माण किया जा रहा है जिसके चलते दर्जनों परिवारों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। उक्त जमीन चकबंदी के अधीन है, जिसकी नापजोख चकबंदी विभाग को करना है। किरन ¨सह का कहना है कि उन्होंने चकबंदी अधिकारियों से लेकर जिलाधिकारी, थाना दिवस, तहसील दिवस व मुख्यमंत्री तक शिकायत भेज चुकी हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रास्ते पर अतिक्रमण होने से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं, जिससे अफरातफरी मची हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।