दुष्कर्म आरोपी को आजीवन कारावास
संवादसूत्र, सुलतानपुर : किशोरी के साथ दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को अपर जिला जज रामपा
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 11:34 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 11:34 PM (IST)
संवादसूत्र, सुलतानपुर : किशोरी के साथ दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को अपर जिला जज रामपाल ¨सह ने आजीवन कारावास व पचीस हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। मामला अमेठी जिले के मुसाफिरखाना तहसील अंतर्गत त्रिलोकपुर गांव का है। किशोरी के पिता ने 14 मार्च 2014 कोतवाली मुसाफिरखाना में मुकदमा दर्ज कराया था। घर में घुसकर दुष्कर्म के इस मामले में अदालत ने अभियुक्त नन्हेंलाल को दोषी मानते हुए सोमवार को फैसला सुनाया। अपर जिला जज ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद आरोपी को दोषी माना।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें