विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शुभारंभ के 36 घंटे बाद भी नहीं डोला मिल का पहिया

By JagranEdited By:
Published: Thu, 02 Dec 2021 12:58 AM (IST)

किसानों को तौल कराने में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि ठंड के बीच ...और पढ़ें

शुभारंभ के 36 घंटे बाद भी नहीं डोला मिल का पहिया
शुभारंभ के 36 घंटे बाद भी नहीं डोला मिल का पहिया

सुलतानपुर : बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष किसान सहकारी चीनी मिल का जल्द शुभारंभ होने से गन्ना किसानों में खुशी थी कि इस बार उनका गन्ना जल्दी मिल में पहुंच जाएगा। इससे खेत खाली होने पर वह गेहूं की बोआई कर सकेंगे, लेकिन शुभारंभ के 36 घंटे बाद भी मिल का पहिया नहीं डोला, जिससे गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी लाइन परिसर में लग गई हैं।

किसानों को तौल कराने में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि ठंड के बीच किसानों को यहीं रात गुजारनी पड़ रही है। वह जगह-जगह अलाव जलाकर रात काट रहे है। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। यार्ड में पांच से छह हजार क्विटल गन्ना डंप हो गया है। मिल कर्मियों की माने तो ब्यालर में आग लगाई गई है, टरबाइन का प्रेशर न बनने से मिल चालू होने में बाधा आ रही है। ऐसे में मिल कब शुरू होगी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

मिल प्रबंधक प्रताप नारायण ने बताया की अभी ट्रायल किया जा रहा है। टरबाइन का लोड चेक करके मिल चालू किया जाएगा।

किसानों ने बयां किया दर्द : अनुराग वर्मा निवासी भगवानपुर ने बताया की दो दिन से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी है अभी तौल नहीं हुई। ट्रैक्टर का भाड़ा देना पड़ रहा है। त्रिभुवन वर्मा निवासी विषेना ने बताया की किसी तरह तौल हो गई, लेकिन गन्ना नहीं उतरा, दो दिन से मिल में हूं। घेराऊ वर्मा निवासी सोनारा ने बताया की दो पर्ची मिली हैं, एक ट्राली गन्ना तैयार करके मिल में खड़ा हुआ हूं। किसी तरह तौल हो गई, लेकिन मिल चालू न होने से गन्ना नहीं उतर रहा हैं। दूसरी पर्ची समय से तौल नहीं होगी तो हायल हो जाएगी। राम दयाल निवासी नेवढि़या ने बताया की इस मिल के भरोसे गन्ना बोने लायक नहीं है। दो दिन से गन्ना लेकर आया हूं। ठंड में रात बितानी पड़ रही है। मिल की तरफ से कोई इंतजाम भी नहीं है।