इक्कीस वर्ष बाद मिला न्याय
संवादसूत्र, सुलतानपुर : न्यायालय ने परिस्थितियों का मूल्यांकन करने के बाद आरोपी को तीन वर्ष क
By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Jul 2018 12:19 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jul 2018 12:19 AM (IST)
संवादसूत्र, सुलतानपुर : न्यायालय ने परिस्थितियों का मूल्यांकन करने के बाद आरोपी को तीन वर्ष की सजा सुनाई है। विचारण के दौरान मुकदमा के तीन सह आरोपियों की मृत्यु भी हो गई। मामला 21 वर्ष पूर्व ग्राम सिरिखरी थाना जामों से संबंधित है। दोनों पक्ष गरीब हैं। वादी मुकदमा सुरेश कुमार पुत्र राम आसरे ने रास्ते के
विवाद को लेकर गांव के ही रामदास, राम अधार, केदारनाथ आदि को फरसा, बल्लम लेकर मारने की नीयत से घर में घुस गए। घटना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के ऊपर कार्रवाई की। अधीनस्थ अदालत के बाद सोमवार को सत्र न्यायालय ने आरोपी केदारनाथ को तीन वर्ष का कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें