यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सुलतानपुर संस्करण टयूबवेल पर सो रहे वृद्ध की गला दबाकर हत्या
अमेठी जमीनी विवाद में किसान की टयूबवेल पर सोते समय गला दबा कर हत्या कर दी। सुबह देर तक न

अमेठी : जमीनी विवाद में किसान की टयूबवेल पर सोते समय गला दबा कर हत्या कर दी। सुबह देर तक न उठने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए तो बुजुर्ग चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ पुलिस के आलाधिकारी गाव चकबहेर में जम गए।
पुलिस की मानें तो चकबहेर निवासी जगलाल यादव (60) पुत्र केतार रोज की भांति गुरुवार की रात अपनी निजी टयूबवेल पर घर से खाना खाने के बाद सोने चला गया। देर रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के भाई रामअभिलाष ने भतीजे संजय यादव को नामजद आरोपी बनाते हुए तहरीर दी है। ग्रामीणों की मानें तो मृतक शादीशुदा नहीं था और भतीजे के साथ ही रहता था। इस बीच संपत्ति को लेकर चाचा-भतीजे में अनबन चल रही थी। कोतवाल देवेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्याकाड की वजह संपत्ति विवाद ही सामने आया है। अन्य विंदुओं पर भी पुलिस जाच कर रही है।
-संपत्ति की लालच में की गई बुजुर्ग की हत्या
कोतवाली के गाव चकबहेर निवासी बुजुर्ग किसान जगलाल बीते 25 वर्षो से अपने खेत में लगी टयूबवेल पर ही रात में सोता रहा। इसी खेत को लेकर भतीजे संजय से कुछ अनबन चल रही थी। संजय के पिता की मौत के बाद मृतक जगलाल ने ही भतीजे की परवरिश की थी। पुलिस की शुरूआती जाच में भी किसी करीबी के हत्याकाड में शामिल होने की पुष्टि हो रही है। ग्रामीणों की मानें तो घटना के बाद से ही मृतक का भतीजा संजय गायब है और उसका मोबाइल फ ोन भी बंद है। पुलिस उसकी धड़ पकड़ के लिए ग्रामीणों से सुराग इकट्ठे कर रही है।