Move to Jagran APP

समारोह से बच्ची अगवा, तीन घंटे में सकुशल बरामद

-??? ?? ???????? ????? ??? ?????? ?????????? ????????? ??? ?? ???????? ????? ?? ?? ????? ???? ??? ?? ??? ????? ?????? ?? ????? ?? ?? ??? ?? ????? ?? ??????? ?? ???? ?? ????? ??? ??? ?? ??? ??? ???? ??? ?? ?? ???? ??? ?? ????? ???? ???? ?? ?????? ?? ???? ????? ?? ?? ????? ?? ???? ??????? ????? ?????????? ?? ????? ?? ???? ??? ???? ?? ????? ?? ???? ???????? ?? ??? ??? ?? ???????? ??? ????? ??????? ????? ?? ???? ????????? ?? ??? ?????? ???? ?? ??? ????? ??? ?? ????? ?? ???? ?????????? ?? ????? ????? ?? ????? ??? ???? ?? ???? ??? ?????

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 10:34 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 10:34 PM (IST)
समारोह से बच्ची अगवा, तीन घंटे में सकुशल बरामद

सुलतानपुर : शहर के महुअरिया इलाके के एक मैरेज लॉन में चल रहे विवाह समारोह के दौरान आठ साल की एक बच्ची को बदमाशों ने गुरुवार की रात करीबए एक बजे अगवा कर लिया। कुछ देर तक लोग समझ नहीं पाए और जब काफी देर तक बच्ची नहीं मिली तो हड़कंप मच गया। गनीमत थी कि पुलिस ने पूरी सतर्कता बरती। परिवारजनों ने बच्ची के अगवा किए जाने की आशंका पर पूरी मुस्तैदी के साथ शहर की नाकेबंदी की। जिससे अपहर्ता बच्ची को अमहट हवाईपट्टी के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस टीम ने बच्ची को उनके परिवारजनों को सकुशल सौंपा तो आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। शहर के समीपवर्ती कस्बे से एक परिवार शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए आया था। आठ वर्षीय मासूम बच्ची भी साथ में थी। इसी दौरान अराजकतत्वों की नजर उस पर पड़ी और जब परिवारजन कार्यक्रम में मशगूल थे तभी उसे टॉफी-चाकलेट का लालच देकर अगवा कर लिया। पहले तो परिवारजनों को लगा कि बच्ची यहीं-कहीं खेल रही होगी। कहीं नहीं मिली तो नगर पुलिस को मामले की सूचना दी गई तो महकमा भी हरकत में आ गया। चर्चित कटका अपहरण कांड से सचेत हुई पुलिस ने इसे संजीदगी से लिया। एसपी अनुराग वत्स ने एएसपी ग्रामीण शिवराज व सीओ सिटी श्यामदेव को जिम्मेदारी सौंपी। रात में ही सघन चे¨कग अभियान चलाया गया और शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया। जिससे कुछ ही घंटे में बच्ची बरामद हो गई।

loksabha election banner

सूचना मिलते ही पुलिस ने जिले भर की सीमाओं को सील कर त्वरित खोजबीन शुरू की। सतर्कता से तीन घंटे में ही बच्ची सकुशल बरामद हो गई।

-अनुराग वत्स, एसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.