Move to Jagran APP

तेज हवा से गिरी धान की फसल, बरसात से उत्पादन पर असर

सुलतानपुर मौसम में हुए बदलाव से अन्नदाता एक बार फिर संकट में आ गए है। रविवार की रात च

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 12:26 AM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 12:26 AM (IST)
तेज हवा से गिरी धान की फसल, बरसात से उत्पादन पर असर
तेज हवा से गिरी धान की फसल, बरसात से उत्पादन पर असर

सुलतानपुर : मौसम में हुए बदलाव से अन्नदाता एक बार फिर संकट में आ गए है। रविवार की रात चली तेज हवाओं से जहां खेत में खड़ी धान की फसल गिर गई। वहीं सोमवार की सुबह हुई बरसात से उत्पादन पर भी असर पड़ा है। अधिक नमी के कारण धान की फसल कंडुआ रोग की चपेट में आने की संभावना बढ़ गई है।

loksabha election banner

फसल तैयार होने के बाद भारी संकट

धान की 40 प्रतिशत से अधिक फसल पककर तैयार हो रही है। किसान अब उत्पादन की ओर निहार रहे है। रविवार की रात चली तेज हवाओं ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। वहीं अगेती धान की फसल की सबसे ज्यादा क्षति हुई है। उन्हें अब फसल काटने के लिए नमी सूखने का इंतजार करना होगा। इस संबंध में कृषि वैज्ञानिक शशांक शेखर सिंह ने कहा कि जिले में अतिवृष्टि से धान की फसल प्रभावित हुई है। फसल पक रही है। बेमौसम बारिश से प्रभाव पड़ना तय है।

बल्दीराय संसू के अनुसार, क्षेत्र में रविवार की रात और सोमवार को भोर में हुई तेज बारिश व तेज हवा चलने के कारण तैयार धान की फसल नष्ट होती नजर आ रही है। अचानक मौसम खराब होने से धान की फसल पर संकट के बादल छा गए हैं।

कई किसानों की फसल हुई बरबाद

दो दिनों की बरसात से क्षेत्र के राम सुरेश तिवारी, रमाशंकर मिश्रा, राजकुमार पांडे, शेष राम पांडेय, राम शंकर यादव, देवी प्रसाद वर्मा, राम प्रसाद वर्मा, अशोक कुमार वर्मा आदि लोगों की धान की फसल गिरकर बर्बाद हो रही है। इससे किसान परेशान हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.