Move to Jagran APP

मानसून की दस्तक से जागी मौसम के तेवर बदलने की उम्मीद

कहीं छिटपुट तो कहीं तेज वर्षा का जारी रहा सिलसिला।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 11:46 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 11:46 PM (IST)
मानसून की दस्तक से जागी मौसम के तेवर बदलने की उम्मीद
मानसून की दस्तक से जागी मौसम के तेवर बदलने की उम्मीद

सुलतानपुर : मौसम के तेवर में प्री मानसून की बरसात बदलाव ला रही है। बुधवार को जोरदार बारिश के बाद गुरुवार को भी बदली और बूंदाबांदी ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिया। वहीं जिले के कुछ हिस्सों में कहीं कहीं जोरदार वर्षा हुई। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में अवध और पूर्वी उप्र के जिलों में झमाझम बरसात के आसार हैं। दिन भर बदली रहने और दोपहर में रिमझिम वर्षा से मौसम सुहाना हो गया।

loksabha election banner

मानसून के जल्दी आगमन के संकेत :

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार नियमित मानसून का आगमन जल्दी होने की संभावना है। अमूमन 20 जून के आसपास मानसून की शुरुआत होती है। विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अमर नाथ मिश्रा ने कहा कि मानसून की रफ्तार इस साल अपेक्षाकृत तेज है। इन दिनों होने वाली वर्षा प्री मानसून की है। वहीं शुक्रवार और उसके बाद वर्षा का क्रम जारी रहने से नियमित मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद भी बन रही है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दक्षिण-पूर्वी दिशा की ओर से पांच किमी रफ्तार से हवाएं चली। पूर्वानुमान में उन्होंने बताया कि शुक्रवार आसमान में बादल छाए रहेंगे, आगामी 48 घंटे के भीतर बारिश होने की संभावना बनी है।

गति पकड़ रहा खेती बाड़ी का काम :

मई में चक्रवात यास के प्रभाव से कई दिनों वर्षा का सिलसिले चला। इससे किसानों को खरीफ की मुख्य फसल धान की नर्सरी डालने का मौका मिल सका। अब मानसून के जल्दी आने की संभावना से किसान उत्साहित हैं। पर्याप्त पानी की उपलब्धता होने पर धान की रोपाई को लेकर तैयारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.