Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी की सहभागिता जरूरी

श्वठ्ठ1द्बह्मश्रठ्ठद्वद्गठ्ठह्ल ष्श्रठ्ठह्यद्गह्म1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ श्वठ्ठ1द्बह्मश्रठ्ठद्वद्गठ्ठह्ल ष्श्रठ्ठह्यद्गह्म1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ श्वठ्ठ1द्बह्मश्रठ्ठद्वद्गठ्ठह्ल ष्श्रठ्ठह्यद्गह्म1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 10:27 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 06:24 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी की सहभागिता जरूरी
पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी की सहभागिता जरूरी

सुलतानपुर : पर्यावरण दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी पर है। न केवल समस्या पर विचार करें बल्कि उसका समाधान भी खोजें। यह विचार गनपत सहाय पीजी कालेज में शनिवार को आयोजित पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी पर विद्वानों ने व्यक्त किए।

loksabha election banner

केएनआइपीएसएस के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष व डॉ. आरके व डॉ.एके सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित लोगों को अपने जीवनकाल में कम से कम दो वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया कहा कि आज पर्यावरण असंतुलन के कारण वन्य जीवों व पक्षियों की कई प्रजातियां विलुप्त होती जा रही हैं। इनको संरक्षण प्रदान करने की जरूरत है। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश पांडेय ने पर्यावरण का पोषण करने वाले जीवजंतुओं को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। प्राचार्य अरुण कुमार मिश्र ने छात्रों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. आशीष दुबे, आशीष पाण्डेय, डॉ. सौरभ पांडेय, डॉ. संतोष निगम, अजय शुक्ल, डॉ. शक्ति पाण्डेय, डॉ. स्तुति शुक्ला, डॉ. सौरभ पाण्डेय, डॉ वी.के. तिवारी, पूजा गुप्ता, अर्पिता तिवारी, अजरा कसीम, योगेश मिश्र, नीलिमा मिश्रा इत्यादि प्राध्यापकों ने संबोधित किया। संगोष्ठी का संचालन डॉ. सूर्य प्रकाश मिश्र ने किया। संगोष्ठी में मुख्य रूप से महाविद्यालय के डॉ. रीना त्रिपाठी, डॉ. अजय मिश्र, डॉ.दिनकर प्रताप सिंह, डॉ. आशीष दुबे, विजय पांडे, दुर्गेश, डॉ. अरुण कुमार आर्य, डॉ. पवन कुमार पांडेय, डॉ. विष्णु अग्रहरि, डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव, पंकज दुबे, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. शक्ति सिंह, डॉ. संतोष कुमार तिवारी, डॉ. दिनेश चंद्र द्विवेदी, डॉ. शहनवाज आलम आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.