आठ घंटे तक गुल रही शहर की बिजली
सुलतानपुर : इनकमिग लाइन में फाल्ट की वजह से शहर के डाकखाना उपकेंद्र का संचालन आठ घंटे तक ठप रहा। इस
By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 10:59 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 10:59 PM (IST)
सुलतानपुर : इनकमिग लाइन में फाल्ट की वजह से शहर के डाकखाना उपकेंद्र का संचालन आठ घंटे तक ठप रहा। इस दौरान आधे शहर की बिजली गुल रही। रात में खामी दूर नहीं की जा सकी तो अलसुबह दरियापुर सबस्टेशन से आपूर्ति जोड़कर फौरी व्यवस्था कर दी गई। गुरुवार शाम करीब छह बजे खराबी दूर कर डाकखाना उपकेंद्र का संचालन बहाल किया जा सका। बुधवार रात करीब पौने आठ बजे लक्ष्मणपुर में 33 हजार इनकमिग लाइन का भूमिगत केबल फुंक गया था। जिसकी वजह से डाकखाना पॉवरहाउस की आपूर्ति बाधित हो गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें