Move to Jagran APP

एआरपी की परीक्षा में फेल हो गए 29 शिक्षक

??? ???? ?? ??? 60 ??????? ??? ???? ???? ??? ?? ???????? ?????????? ????????? ??????? ?? ????? ???? ?????? ????? ?? ???? ???? ???? ?????? ??? ?? ????????? ??? ??? ???? ??? ?? ??? ???? ?? ?????? ?? ??? ?????? ??????? ????? (?????) ??????? ??? ????? ???? ???? 73 ??? ?? 29 ??????? ??? ?? ??? ??? ??? 44 ???????? ?? ??????????? ??? ????? ???? ?? ??? ????? ???? ???? ???? ?? ???????? ???? ?? ?? ?? ??? ???? ?? ??? ????? ????? ??? ??? ???? ???? 75 ????? ?? ?? ??? 113 ???????? ?? ?????? ????? ???? ??? ??????? ??? ??????? ????? ???? ???????? ?????? ??????? ??????? ??????? ????? ?????? ?? ??? 60 ?????? ???? ?? ??? ????? ???????? ?? ??? ?? ??? ????????? ???? ??? ??? ??

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 09:53 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 06:07 AM (IST)
एआरपी की परीक्षा में फेल हो गए 29 शिक्षक
एआरपी की परीक्षा में फेल हो गए 29 शिक्षक

सुलतानपुर: छात्रों को तालीम देकर कामयाब बनाने का दावा करने वाले शिक्षक खुद ही परीक्षाओं में खरे नहीं उतर पा रहे हैं। छह दिसंबर को हुई अकादमी रिसोर्स पर्सन (एआरपी) परीक्षा में शामिल होने वाले 73 में से 29 अध्यापक फेल हो गए। पास हुए 44 शिक्षकों को प्रस्तुतिकरण में शामिल होने के लिए सूचना पत्र भेजे जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

loksabha election banner

जिले के सभी विकास खंडों में रखे जाने वाले 75 एआरपी पद के लिए 113 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। परीक्षा में सामान्य हिदी, गणित, अंग्रेजी, इतिहास, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, भूगोल विषयों के कुल 60 प्रश्न पूछे गए थे। प्रति प्रश्नों के लिए एक अंक निर्धारित किया गया था। यह लिखित परीक्षा दो घंटे की थी जो कि सुबह साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक चली। परीक्षा में 40 शिक्षकों ने परीक्षा छोड़ दी थी। रविवार को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू किया गया। जिसमें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के लिए 60 में से 36 नंबर पाना अनिवार्य किया गया था।

पास अध्यापक प्रस्तुतिकरण में होंगे शामिल

लिखित परीक्षा में न्यूनतम 36 व उससे ऊपर अंक पाने वाले शिक्षकों को ही प्रस्तुतिकरण में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। इसमें प्रथम श्रेणी में आने वाले ही साक्षात्कार दे सकेंगे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ शरद सिंह ने बताया कि नियमों के अनुसार जो शिक्षक पास होंगे उन्हें 20 दिसंबर तक ब्लॉकों में तैनात कर दिया जाएगा। रिक्त सीटों के लिए शासन के अगले आदेश का इंतजार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.