चालक से मारपीट कर लूट लिया ई-रिक्शा
-???? ??? ?????? ????? ?????? ??????? ?? ????? ??? ???? -???? ??????, ???? ?? ?????? ?? ???? ??? ?????? ??????????, ????????? : ??? ??? ????? ???? ?? ???? ???????? ?? ???? ?? ?? ??? ????????? ? ??????? ????? ??? 12 ???? ?? ???? ???????? ??????? ????? ???? ??? ????????? ????? ??? ?? ???? ?? ????? ?????? ????? ????? ???? ???? ???? ???? ?? ??, ???? ??????? ??????? ??? ?????? ???? ???? ??????? ?? ???? ?? ?????? ???? ????????? ?? ?? ????? ????? ?????? ??? ????? ??? ???? ?? ??? ?????? ??? ????? ????? ???? ??? ??? ???
संवादसूत्र, सुलतानपुर : शहर में चौबीस घंटे के भीतर वारदातों की बाढ़ सी आग गई। बढ़ैयावीर व लोहरामऊ इलाके में 12 घंटे के भीतर सनसनीखेज वारदाते हुईं। भीड़ भरे बढ़ैयावीर इलाके में एक नर्स को नशीला पदार्थ सुंघा बदमाश उसके जेवर लेकर फरार हो गए, जबकि लोहरामऊ क्षेत्र में यात्री बनकर बैठे बदमाशों ने चालक को मारपीट उसका ई-रिक्शा ही लूट लिया। दोनों मामलों में घंटों बीत जाने के बाद बावजूद अभी पुलिस सिर्फ लकीर पीट रही है।
सिविल लाइन के बढ़ैयावीर क्षेत्र में स्टेट बैंक गली में गुरुवार की सुबह क्षेत्रवासी स्टाफ नर्स रीना धुरिया सुबह कहीं जाने के लिए घर से निकली थी। तभी पीछा कर रहे दो युवकों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया। युवकों ने गले, कान व हाथ में पहने आभूषण उतार लिए। इसी तरह बुधवार की देर रात मझावारा गांव निवासी तुलसीराम पाल से दो व्यक्ति दरियापुर तिराहे पर मिले और बाईपास स्थित एक निजी हास्पिटल तक चलने का हवाला दिया। दोनों यात्री बनकर ई-रिक्शे पर बैठ गए। शहर से लोहरामऊ जाने वाले मार्ग पर सूने स्थान पर दो अन्य साथियों के साथ चालक तुलसीराम की पिटाई शुरू कर दी और सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया। इस बीच ई-रिक्शा लेकर चारो युवक भाग निकले। शहर कोतवाली बेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मामले दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपितों की तलाश की जा रही है।