जानलेवा बन गया है आठ साल से टूटा ड्रेन का पुल
????-16 ??????-03 -?????? ?? ??????-??????? ???? ?? ?????? ???? ??? ????? ?? ????? -?????? ???? ?? ?????? ?? ??? ?? ???? ?? ???? ?? ??? ??????????, ?????? (?????????) : ?????? ??????? ????? ?? ?????? ???? ?? ???? ??? ????? ?? ??? ?????? ??? ?? ??? ?? ???? ???? ??? ????????? ?? ???? ?????? ?????????????? ?? ???? ??????? ? ?????? ???? ?? ?? ??, ????? ???? ??? ???? ?? ???? ??? ?????, ?????, ??????? ? ?? ???? ?? ??? ?????? ?????? ???? ?? ??? ???? ??? ?? ??????? ??? ?? ???? ??? ???? ?? ??? ?? ?? ?? ??? ??? ????? ?? ?? ???? ??? ???? ?? ???? ????
संवादसूत्र, भदैंया (सुलतानपुर) : भरसारे कंधईपुर मार्ग पर अलीपुर गांव से गुजर रही ड्रेन पर बना पुल आठ साल से टूटा पड़ा है। इसी से होकर स्कूल, बाजार, अस्पताल, खेत-खलिहान व घर जाने के लिए रोजाना सैकड़ों लोग खतरे को मोल लेते हुए गुजर रहे हैं। अक्सर इस पुल से आवागमन करने वाले यात्री घायल होते रहते हैं। गत दो माह में ही दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन व प्रमुख सचिव तक से की, लेकिन इसकी सुध किसी ने नहीं ली। दो माह पहले गांव पहुंचे प्रमुख सचिव से लोगों ने लिखित शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हो सका। विकास खंड में गंगापुर से सकरसी तक करीब दस किलोमीटर लंबी ड्रेन है, जो हरीपुर बंधवा झील से जुड़कर खत्म होती है। यह ड्रेन दर्जन भर गांवों को जोड़ने के साथ-साथ बरसात व बाढ़ के पानी को बाहर निकालने का काम करती है। इसी ड्रेन पर भरसारे-कंधईपुर रोड का पुल अलीपुर गांव में बना है। 2010 में बरसात का पानी जमा होने के चलते ईंट लदे ट्रैक्टर के गुजरने से यह पुल बैठ गया था। ग्रामीणों ने बांस-बल्ली लगाकर जुगाड़ का रास्ता बनाया। लोग ब्लॉक प्रमुख सरोजनी देवी, एमएलसी शैलेंद्र ¨सह,विधायक व सांसद तक से इसकी शिकायत की। भरसारे की कक्षा दस की छात्रा रंजना वर्मा पुल से नाले में गिर गई थी। जिससे उसका कान कट गया था। यहीं के अध्यापक अशोक वर्मा भी अपना हाथ तोड़वा चुके हैं। संतराम वर्मा बाइक लेकर बच्चे समेत नाले में गिर गए थे, जिससे उनका दोनों हाथ टूट गया था। लहिया के शिवभूषण सरोज, हड़हा के दिलीप यादव भी गिरकर घायल हो गए थे। बावजूद पुल को ठीक नहीं कराया जा रहा। इससे लोगों में जनप्रतिनिधियों व शासन-प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है।