विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत छह पर मुकदमा; आठ साल पहले हुई थी शादी
सुलतानपुर के सेमरी बाजार में दहेज लोभियों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया ...और पढ़ें

HighLights
दहेज के लिए विवाहिता को घर से बाहर निकाला।
पति, ससुर, ननदें और मित्र पर एफआईआर।
तीन लाख रुपये देने के बाद भी और मांग।
संवाद सूत्र, सेमरी बाजार (सुलतानपुर)। दहेज लोभियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।
सिसौड़ा की सीमा सोनकर पुत्री गंगाराम सोनकर ने तहरीर देकर कहा कि 23 फरवरी 2018 को उसका विवाह अयोध्या के गोसाईगंज के अंकारीपुर के धर्मेंद्र सोनकर पुत्र हरिहर सोनकर के साथ हुआ था। तिलक व शादी में नकदी, जेवरात समेत चार पहिया वाहन दिया गया। आरोप है कि शादी के बाद से पति किसी दूसरी लड़की से फोन पर बात करता है।
लगाए ये आरोप
विरोध करने पर वह उसकी पिटाई करता है। पति, ससुर, ननद के अलावा पति का मित्र डब्लू सोनकर भी उसे दहेज के रूप तीन लाख की नकदी की मांग करता है। दबाव में आकर बीते दिसंबर में पिता ने तीन लाख रुपये दिया।
उसके बाद पुनः तीन लाख रुपये की मांग न पूरी होने पर 19 मार्च 2026 मारपीट कर महिला को घर बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायती पर पुलिस ने पति, ससुर हरिहर सोनकर, ननद अंजू, ज्योति, संजली और पति के मित्र डब्लू सोनकर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। जयसिंहपुर कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
