डीएम ने दिया आदेश, मैन्युअल बंटेगा राशन
ष्ठरू श्रह्मस्त्रद्गह्मह्य ह्लश्र द्वड्डठ्ठह्वड्डद्यद्य4 स्त्रद्बह्यह्लह्मद्बढ्डह्वह्लद्ग ह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ ष्ठरू श्रह्मस्त्रद्गह्मह्य ह्लश्र द्वड्डठ्ठह्वड्डद्यद्य4 स्त्रद्बह्यह्लह्मद्बढ्डह्वह्लद्ग ह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ ष्ठरू श्रह्मस्त्रद्गह्मह्य ह्लश्र द्वड्डठ्ठह्वड्डद्यद्य4 स्त्रद्बह्यह्लह्मद्बढ्डह्वह्लद्ग ह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ ष्ठरू श्रह्मस्त्रद्गह्मह्य ह्लश्र द्वड्डठ्ठह्वड्डद्यद्य4 स्त्रद्बह्यह्लह्मद्बढ्डह्वह्लद्ग ह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ
सुलतानपुर : ई-पॉस मशीनों में तकनीकी खामी व नेटवर्क की समस्या से खाद्यान्न वितरण में आ रही दिक्कतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने महकमे के आला अधिकारियों को कार्डधारकों में खाद्यान्न का मैन्युअल वितरण कराते हुए मशीनों को शीघ्र दुरुस्त कराए जाने का आदेश दिया है।
शनिवार को आदेश मिलते ही क्षेत्र के कोटेदारों ने कार्डधारकों में खाद्यान्न का मैनुअल वितरण शुरु कर दिया। सात जनवरी से ई-पॉस मशीन से राशन वितरण की कोशिश फेल साबित हुई है। इससे कोटेदारों व कार्डधारकों में तीखी नोकझोंक भी हुई। जागरण में यह खबर छपने के बाद डीएम विवेक ने खराबी दूर नहीं होने तक मैन्युअल वितरण करने का आदेश दिया। उपजिलाधिकारी लम्भुआ डॉ.रमेश कुमार शुक्ला ने कहा कि सभी को आदेश से अवगत करा दिया है।