..अब 75 मीटर की दूरी पर लगेगा हैंडपंप
सुल्तानपुर : पेयजल किल्लत दूर करने को प्रशासन ने पहल की है। 75 मीटर की दूरी पर हैंडपंप लगाने के लिए
सुल्तानपुर : पेयजल किल्लत दूर करने को प्रशासन ने पहल की है। 75 मीटर की दूरी पर हैंडपंप लगाने के लिए जल निगम को ब्लाकवार सर्वे कराने निर्देश दिया गया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट आहूत बैठक में डीएम ने निगम के अफसरों को यह निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि जिले में पेयजल समस्या को कम करने के लिए 75 मीटर की दूरी अथवा 150 की आबादी पर एक हैंडपंप लगाया जाना है। इसके लिए सर्वप्रथम अखंडनगर, भदैंया, कूरेभार, बल्दीराय व जयसिंहपुर विकासखंड को चुना गया है। प्रथम चरण में इन पांचों ब्लाकों में भौगोलिक स्थिति का सर्वे कराया जाएगा। तत्पश्चात जरूरत के मुताबिक इलाकों में हैंडपंप लगवाए जाएंगे। बैठक में सीडीओ श्रीकांत मिश्र, डीडीओ हरिशंकर सिंह, पीडी पीसी जायसवाल, डीएसटीओ विनोद सिंह समेत जलनिगम के अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे।