विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर सुलतानपुर से दिल्ली जाना होगा आसान, परिवहन विभाग चलाएगा 5 नई बसें

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:04 AM (IST)

दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग सुलतानपुर से दिल्ली के लिए पांच नई बसें शुरू करेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दीपावली पर सुलतानपुर-दिल्ली रूट पर पांच नई बसें चलेंगी।

  2. यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने की तैयारी।

  3. ये बसें प्रयागराज, कानपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेंगी।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। दीपावली के अवसर पर जिले में परिवहन विभाग की तरफ से लंबी दूरी के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन विभाग की तरफ से यात्रियों की सुविधा और आवागमन को देखते हुए आने वाले दिनों में पांच बसें शुरू की जाएंगी। सुलतानपुर, प्रयागराज, कानपुर होते हुए यह बसें दिल्ली जाएंगी। इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को आवागमन में और आसानी हो जाएगी।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) सुरेश यादव ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली से सुलतानपुर आवागमन करने वालों की संख्या 30 प्रतिशत है। हालांकि, दीपावली के अवसर पर यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग की तरफ से पांच नई बसों का बेड़ा तैयार किया गया है। यह सामान्य बसें प्रयागराज, कानपुर से आगरा एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली जाएंगी। इनका किराया भी न्यूनतम रखा जाएगा।

संख्या 50 प्रतिशत पहुंचने पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। सवारियां बढ़ने पर बसों की संख्या में फेरबदल भी किया जा सकता है।

अभी संचालित हैं तीन बसें

एआरएम ने बताया कि वर्तमान में तीन बसें इस रूट पर संचालित हैं। हाल ही में कुछ अन्य जिलों के लिए भी सेवाएं शुरू हुई हैं। त्योहार पर यात्रियों के दबाव को ध्यान में रखते हुए अन्य जिलों के लिए भी सेवाओं में बढ़ोत्तरी होगी।

यह भी पढ़ें- सुलतानपुर के सीताकुंड में बिछेगी नई पाइप लाइन, 3000 लोगों तक पहुंचेगा नल का जल