विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेलो भइया मुझे बचा लो! युवक ने फोनकर सुनाई अपहरण की दास्तां, फिर छा गई खामोशी

By Divyansh RastogiEdited By:
Published: Tue, 11 Jun 2019 05:45 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 08:34 AM (IST)

सुल्तानपुर में एक दिव्यांग युवक का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लूटे पैसे। पुलिस मामले की तफतीश कर रही है।

हेलो भइया मुझे बचा लो! युवक ने फोनकर सुनाई अपहरण की दास्तां, फिर छा गई खामोशी
हेलो भइया मुझे बचा लो! युवक ने फोनकर सुनाई अपहरण की दास्तां, फिर छा गई खामोशी

सुल्तानपुर, जेएनएन। भइया मुझे बचा लो वरना मैं मर जाऊंगा, इन लोगों ने मुझे जहर पिला दिया है। यह कहकर फोन पर खामोशी छा गई। किसी तरह घरवाले दिव्यांग युवक को ढूंढ़ते हुए मौके पर पहुंचे। जहां उसकी हालत देखकर वो हैरान रह गए। उसे आनन -फानन अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। 

यह है मामला   
मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र का है। जगसेर सिंह पुरवा निवासी दिव्यांग रविंद्र यादव का धनपतगंज बाजार से सोमवार शाम कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया। रास्‍ते में उसकी जमकर पिटाई भी की। किसी तरह से उसने फोन करके अपने भाई सुनील को बताया। जब तक वो मौके पर पहुंचे बहुत देर हो चुकी थी। रविंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया,  जहां उसने दम तोड़ दिया। 

फोनकर बताई ये बातें 
रविंद्र ने फोन पर अपने भाई सुनील को अपने अपहरण की बात बताई। उसने बताया कि मुझे सतीश जायसवाल और तीन अन्य लोगों ने बाजार से अपहरण किया था। रास्ते में देहली बाजार के वैष्णो टेंट हाउस पर ले जाकर ईनो कहकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही मेरी तबियत बिगड़ने लगी। पैसे लूटने के बाद वो मुझे यहीं छोड़कर भाग गए। 

जान बचाने की लगा रहा था गुहार  
सुनील ने बताया कि फोन पर रविंद्र बार-बार जान बचाने की गुहार लगा रहा था। वो बेसुध यही बोले जा रहा था, भईया मुझे बचा लो इन लोगों ने मुझे जहर पिला दिया है। वरना मैं मर जाऊंगा। इन लोगों ने मेरे बीसी के पैसे भी लूट लिए।  

दर्ज हुई तहरीर 
मृतक के भाई सुनील कुमार ने बल्दीराय थाने पर सतीश जायसवाल व तीन अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी शिवाकांत तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली हैं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। 

 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।