Move to Jagran APP

सुबह घना कोहरा, दिन में धूप निकलने से मिली राहत

पार्को में चहल-पहल दिखी। बचों के साथ बड़ों ने भी मौसम का लुत्फ उठाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 12:07 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 12:07 AM (IST)
सुबह घना कोहरा, दिन में धूप निकलने से मिली राहत
सुबह घना कोहरा, दिन में धूप निकलने से मिली राहत

सुलतानपुर : ठिठुरन भरी सर्दी से बुधवार को धूप ने थोड़ी सी राहत दी। चार दिनों बाद पार्को में भी चहल-पहल देखी गई। बच्चों के साथ बड़ों ने भी मौसम के बदले अंदाज का लुत्फ उठाया। इसके साथ बाजारों में भी रोज की अपेक्षा ज्यादा हलचल देखी गई।

loksabha election banner

पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेहाल हो गया था। कोहरा व बदली के चलते लोग घर से बाहर निकलने से कतरा रहे थे। बुधवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा। लोगों को ठंड बढ़ने की उम्मीद थी। बहरहाल, सुबह दस बजे के करीब आसमान साफ हो गया और धूप खिल गई। दिन चढ़ने के साथ धूप की तपन में भी इजाफा हुआ। वहीं, दोपहर में चली हवाओं ने गलन का एहसास कराया।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार को धूप से तापमान में भी इजाफा हुआ है। जिले का अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूर्वानुमान में बताया कि हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। गुरुवार को भी आसमान साफ रहने की संभावना है।

फसलों के लिए अनुकूल है धूप :

कृषि विज्ञानी शशांक शेखर सिंह ने बताया कि फसलों के लिए मौसम अनुकूल है। अगर ऐसे ही मौसम बना रहा तो फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। पछुआ हवा फसलों के लिए वरदान है तो पुरवा हवा नुकसानदायक साबित होती है। पुरवा हवा चलने पर रोग और कीटों का प्रकोप बढ़ जाता है। मौसम में नमी बनी रहती है। पौधे अच्छा भोजन नहीं बना पाते हैं। फसलों को धूप की भी जरूरत होती है। ऐसे मौसम से आलू, गेहूं, मटर की फसलों का खासा फायदा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.