कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
सुलतानपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। पार्टी कार्यालय में यह आय
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 11:04 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 06:05 AM (IST)
सुलतानपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। पार्टी कार्यालय में यह आयोजन योगी सरकार के लिए किया गया है। इस दौरान संगठन के युवा अध्यक्ष सब्रत सिंह सनी, तेजबहादुर पाठक ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण काल में सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर भूखे, प्यासे रहने वाले प्रवासियों की समस्याओं को उठाने की आवाज को दबाया जा रहा है। फर्जी मुकदमा कर कांग्रेस के लोगों को जेल भेजा जा रहा है। इससे सरकार अपनी लापरवाहियों को छिपा रही है। इस यज्ञ से सरकार को सद्बुद्धि आएगी। वह गलत नीति का त्याग कर सकारात्मक रवैये से काम करेगी। इस मौके पर मानस तिवारी, शिवम मिश्र, आरिश सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें