कांग्रेसियों ने जताया आभार, बोले लोकतंत्र की हुई रक्षा
सुलतानपुर : उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद कर्नाटक में शक्ति परीक्षण के पहले ही भाजपा म
सुलतानपुर : उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद कर्नाटक में शक्ति परीक्षण के पहले ही भाजपा मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा का इस्तीफा हो जाने पर कांग्रेसियों ने खुशी जताई है। लोगों ने कहा कि इससे लोकतंत्र की रक्षा हुई है और संविधान की गरिमा बनाए रखने में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका के प्रति कार्यकर्ताओं ने आभार जताया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा की अगुआई में टीवी पर कर्नाटक का नाटकीय घटनाक्रम देखने के लिए एकत्र हुए कार्यकर्ता उस वक्त खुशी से झूम उठे जब येद्दयुरप्पा के इस्तीफे की लाइनें स्क्रीन पर दिखने लगीं। लोग तिकोनिया पार्क स्थित राजीव गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी व सोनिया गांधी के पक्ष में नारे लगाए। लोगों ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो संविधान के खिलाफ काम कर कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए जो गलत तरीके इस्तेमाल किए थे, अब वह बेनकाब हो गया है। मोदी व अमित शाह की अहंकारी नीति की कलई खुल गई है। इससे कांग्रेस पार्टी व जनता की जीत हुई है। इस मौके पर वरुण मिश्र, सुरेंद्र शुक्ला, शिवेंद्र पांडेय, राजेश कुमार, हौंसिला भीम, जयदीप त्रिपाठी, शंकील अंसारी, रणजीत ¨सह सलूजा आदि मौजूद रहे।