Move to Jagran APP

किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 09:30 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 06:12 AM (IST)
किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सुलतानपुर: किसान समस्याओं को लेकर बुधवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में देर तक प्रदर्शन किया। बड़ी तादाद में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से निकलकर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां सभी धरने पर बैठ गए। जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पराली पूरे देश में एक गंभीर समस्या बन गई है। वह जल्द खेत में नष्ट नहीं होती है। जिसके नाते उसे बिना जलाए किसान अगली फसल नहीं बो सकता है। किसानों के पास फसलों के अवशेष को नष्ट करने के लिए कोई विकल्प नहीं है। अभी हाल में जिन किसानों पर पराली जलाने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है, उसे तत्काल वापस लिया जाए। लोगों ने डीएम सी इंदुमती के माध्यम से राज्यपाल को 14 सूत्रीय ज्ञापन भेजा।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राना के नेतृत्व में दिए गए मांगपत्र में कहा गया है कि गन्ना किसानों का 08 करोड़ रुपया बकाया पड़ा है। उसका भुगतान समय से न होने के कारण किसान कर्ज में डूबते जा रहे हैं। कई के परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कृषि लोन के साथ ही फसलों का बीमा भी हो जाता है, लेकिन फसलों के नुकसान की भरपाई इसके जरिये भी अन्नदाताओं को नहीं की जा रही है। उल्टे बैंक लोन जमा करने के लिए दबाव बनाती है। क्रय केंद्रों पर धान को मानक के अनुरूप न होने की बात कहकर उसे लेने से मना कर दिया जा रहा है। जिससे किसान अपनी उपज को बिचौलिओं के हाथों बेचने को विवश हैं। चीनी मिल में तैनात कर्मचारियों के पीएफ की 86 करोड़ की धनराशि नहीं मिल रही है। कृषियंत्रों में सब्सिडी के नाम पर सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। प्रदर्शन में लक्ष्मीकांत मिश्र, राजेश तिवारी, रणजीत सिंह सलूजा, तेजबहादुर पाठक, अशोक उपाध्याय, पवन मिश्र, विनोद सिंह राना, हौसिला भीम, फरोज अहमद, मानस तिवारी, ओपी चौधरी, सुब्रत सिंह, रितेश रजवाड़ा, वरुण मिश्र आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.