Move to Jagran APP

ई टेंड¨रग के जरिए चुने जाएंगे 21 कंप्यूटर आपरेटर

सुलतानपुर : आपूर्ति अफसर गरीबी रेखा व इससे नीचे के कार्डधारकों के सभी सदस्यों के आधार

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Nov 2017 09:40 PM (IST)Updated: Mon, 13 Nov 2017 09:40 PM (IST)
ई टेंड¨रग के जरिए चुने जाएंगे 21 कंप्यूटर आपरेटर
ई टेंड¨रग के जरिए चुने जाएंगे 21 कंप्यूटर आपरेटर

सुलतानपुर : आपूर्ति अफसर गरीबी रेखा व इससे नीचे के कार्डधारकों के सभी सदस्यों के आधार ¨लक करने में नाकाम रहे हैं। कार्ड को आधार से जोड़ने के लिए शासन ने और 21 आपरेटरों को तैनात करने की निर्णय लिया है। ये जिला मुख्यालय समेत तहसीलों में तैनात किए जाएंगे।

loksabha election banner

चार लाख से अधिक पात्र गृहस्थी और अंत्योदय परिवार के सभी सदस्यों के आधार राशन कार्ड से ¨लक करने की प्रक्रिया जिले में काफी सुस्त है। आपूर्ति विभाग की तरफ से शासन को भेजी गई रिपोर्ट पर खाद्य आयुक्त ने इसे संजीदगी से लिया। अब ई टेंड¨रग के जरिए योग्य कंप्यूटर आपरेटरों का चयन किया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से ई टेंड¨रग कराई जाएगी। अस्थाई चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपरेटरों को जिला आपूर्ति कार्यालय समेत तहसीलों में भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि मार्च 2018 से पूर्व सभी राशनकार्ड को आधार से ¨लक कर दिया जाएगा। इस बाबत डीएसओ संजय प्रसाद ने कहा कि 21 नए आपरेटरों को ई-टेंड¨रग के जरिए चुना जाएगा। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द चयनित कंप्यूटर आपरेटरों को आधार ¨लकेज अभियान में लगा दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.