Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल-अखिलेश पर CM योगी का प्रहार, बताया-भस्मासुर; कहा- देश के लिए खतरनाक दोनों लड़कों की जोड़ी

    कादीपुर नेशनल इंटर कालेज परिसर में संबोधन के दौरान CM योगी सपा व कांग्रेस से जनता को सावधान करते हैं। कहते हैं कि एक की सभाओं में गुंडे मंचों पर चढ़कर मारपीट करते हैं। वह कुछ नहीं कर पाते हैं। यह सपा का संस्कार है। दूसरा 11 बजे सो कर उठता है। उसे पता नहीं रहता कि आज कहां जाना है क्या बोलना है। उसे रटाना पड़ता है।

    By sanjay tiwari Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Wed, 22 May 2024 08:27 PM (IST)
    Hero Image
    राहुल-अखिलेश पर CM योगी का प्रहार, बताया-भस्मासुर

    संजय तिवारी, सुलतानपुर। भाजपा उम्मीदवार पूर्व मंत्री व सांसद मेनका गांधी के समर्थन में बुधवार को जनसभा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोनों लड़कों की जोड़ी देश के लिए खतरनाक है। वे आप का वोट लेकर आप को ही नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। वे भस्मासुर हैं। भस्मासुर की आत्मा उनके अंदर प्रवेश कर गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कादीपुर नेशनल इंटर कालेज परिसर में संबोधन के दौरान वह सपा व कांग्रेस से जनता को सावधान करते हैं। कहते हैं कि एक की सभाओं में गुंडे मंचों पर चढ़कर मारपीट करते हैं। वह कुछ नहीं कर पाते हैं। यह सपा का संस्कार है। दूसरा 11 बजे सो कर उठता है। उसे पता नहीं रहता कि आज कहां जाना है, क्या बोलना है। उसे रटाना पड़ता है। 60 वर्ष तक लड़के ही हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि गरीबी के लिए क्या करेंगे तो लोगों कहते हैं कि संपत्तियों का सर्वे कराएंगे। आधे हिस्से पर वरासत टैक्स लगाएंगे। आप द्वारा अर्जित उस चल व अचल संपत्ति का पैसा ले जोर पाकिस्तानी घुसपैठियों को देने का काम करेंगे।

    सीएम योगी ने कहा कि 400 के पार की बात करने पर सपा काे चक्कर आने लगता है। सपा व कांग्रेस कितना भी जोर लगा लें, मोदी ही आएंगे। पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। हर जगह से एक ही आवाज आ रही है। फिर एक बार माेदी सरकार ही आएगी। 500 वर्षों का इंतजार अयोध्या में खत्म हुआ है। इस बार का चुनाव रामभक्त व राम द्राेहियों के बीच है। रामद्राेही षड्यंत्रों में लगे हैं। वे देश व समाज के खिलाफ काम कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि पहले देश को क्षेत्र व भाषा के नाम बांटा, अब जातियाें मेें बांट रहे हैं। हम सब विकसित भारत के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं। हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत को देख रही है। एक श्रेष्ठ भारत जिसका दुनिया में सम्मान हो रहा है। सीमाएं सुरक्षित हैं, आतंकवाद व नस्लवाद का खात्मा हो रहा है।

    योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय में सीमा पर आतंकवादी घुसते थे, विस्फोट हाेते थे, सरकार मौन रहती थी। अयोध्या में रामलला व वाराणसी में संकटमोचन मंदिर पर हमला होता था तो सरकार मौन रहती थी। सपा सरकार में बेटियां व व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। वहीं मोदी के नेतृत्व में देश से आतंकवाद समाप्त हो रहा है। प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।

    उन्होंने विभिन्न याेजनाओं के माध्यम से लोगों को मिलने वाले लाभ को गिनाया। मेनका गांधी को जीत दिलाने की अपील के साथ कहा कि चार जून के बाद 70 वर्ष के ऊपर के बुजुर्गों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा।