Move to Jagran APP

संसाधनों की बढ़ोत्तरी से संवरेगा शहर

?????? ???????? ??? ????? ?? ?????? ?????????? ????????? ??? ?? ???-????? ???? ?? ?????????? ?????? ?? ??? ??? ????? ?? ???????? ??? ?????? ?? ??? ?????? ????? ??? ???? ???? ?? ???? ?? ????? ?? ????? ?? ???????? ??????? ?? ????????? ????? ?? ???????? ?? ?? ??? ??? ????? ?? ???? ?? ??? 25 ??? ?? ???? ???? ???????? ???? ??? ???? ?? ???? ?? ??? ?????? ?

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Feb 2019 11:15 PM (IST)Updated: Mon, 25 Feb 2019 11:15 PM (IST)
संसाधनों की बढ़ोत्तरी से संवरेगा शहर
संसाधनों की बढ़ोत्तरी से संवरेगा शहर

सुलतानपुर : शहर को साफ-सुथरा रखने और जनसुविधाएं बढ़ाने के लिए नगर परिषद ने संसाधनों में वृद्धि की है। तकरीबन अस्सी लाख रुपये व्यय कर सफाई के उपकरण और पेयजल की उपलब्धता आमजनों को सुनिश्चित कराने की व्यवस्था की जा रही है। नालों की सफाई के लिए 25 लाख की लागत वाली स्वचालित मशीन और पेयजल को 48 घंटों तक शीतल रखने के लिए विशेष स्टील टैंकर क्रय किए जा रहे हैं। डस्टविन और कूड़ेदानों की भी परिषद व्यवस्था कर रहा है।

loksabha election banner

तकरीबन सवा लाख की आबादी वाले नगर परिषद में 25 वार्ड है। आधा दर्जन से अधिक नव विकसित कालोनियां हैं। इतने बड़े क्षेत्र को साफ सुथरा रखने में परिषद प्रशासन विफल ही रहता है। संसाधनों का अभाव बताकर परिषद अपना पल्ला झाड़ लेता था। साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई है। शनिवार को परिषद ने वित्तीय वर्ष 2019-20 का बजट पेश किया। बजट में संसाधनों की वृद्धि के उपाय किए गए हैं। बड़े क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके लिए 30 बड़े कूड़ेदान खरीदे जा रहे हैं। 250 प्लास्टिक की आधुनिक ढक्कन युक्त डस्टविन खरीदी गई है। इन्हें एंगल के जरिए सार्वजनिक जगहों और मोहल्लों में लगाया जाएगा। वैको लोडर एक जेसीबी नुमा मशीन है। जिससे बड़े नालों की सफाई होगी। अधिशासी अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि इन संसाधनों से निश्चित ही नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। नागरिक सुविधाओं के लिए अन्य संसाधन भी जुटाए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.