झालर लगाते समय करंट की चपेट में आया बालक, मौत
?? ???? ?? ?? ?? ???? ??? ???? ??? ??? ??? ????? ???? ??? ???? ? ???? ?? ???? ???? ??? ? ???? ???-???? ??? ???
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:00 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:00 PM (IST)
सुलतानपुर : स्थानीय कोतवाली अंतर्गत प्रतापपुर कमैचा गांव में दीपावली के दिन एक बजे लालचंद श्रीवास्तव का चौदह वर्षीय बेटा नंदन घर के एक कमरे में झालर लगा रहा था। एकाएक उसमें करंट आ जाने से वह चपेट में आ गया। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने दिवाली के जश्न में डूबे परिवार को गम के सागर में झोंक दिया। इस दर्दनाक हादसे से परिवार के अलावा गांव के लोग भी सदमे में पड़ गए। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें