भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत दस लोगों पर मुकदमा दर्ज
????? ?? ???? ????? ??????? ?? ??? ?? ??????? ???? ??? ?????? ?? ??????? ????? ?? ???? ??????? ?? ?????? ??? ??? ???? ?? ???? ????? ??? ?????? ?? ???? ?? ?????? ?? ????? ????? ?? ????? ???? ???? ?? ????? ?? ???? ????? ???? ?? ???? ??? ?????? ???? ????? ?????? ????? ???? ???? ?? ????? ?? ????? ??????? ??? ?? ???? ?? ?? ??? ???
सुलतानपुर : स्थानीय थानाक्षेत्र में अंधियारी गांव के एक किसान ने भाजपा मंडल अध्यक्ष पर विपक्षी से मिलकर जमीन पर अवैध कब्जा दिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के आदेश पर चांदा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मंडल अध्यक्ष समेत दस लोगों पर नलकूप व दलान की दीवार गिराकर अवैध अतिक्रमण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एक ही गांव के राममिलन मौर्य व सतई का जमीनी विवाद है, जिसका मुकदमा भी एसडीएम कोर्ट में चल रहा था। बीते दिनों कोर्ट से राममिलन के पक्ष में फैसला भी हुआ है। उक्त भूखंड पर पीड़ित की सरिया, नलकूप व मकान भी बना है। आरोप है कि बीते बुधवार की शाम विपक्षी सतई व भाजपा मंडल अध्यक्ष रमापति मौर्य निवासी चांदा समेत करीब दर्जनभर लोग लाठी व असलहा से लैस होकर आए और नलकूप व सरिया पर धावा बोल दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पिटाई भी की। पीड़ित ने जान बचाकर भागते हुए डायल 100 पर सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई, लेकिन यहां पीड़ित को ही थाने पर बैठा लिया गया। विपक्षी फिर से घटनास्थल पर जाकर सरिया व नलकूप की दीवार गिराकर कब्जा कर लिए। पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को मंडल अध्यक्ष के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया है। कप्तान के आदेश पर शनिवार को चांदा पुलिस ने भाजपा नेता समेत दस लोगों पर अवैध कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल चांदा संजय ¨सह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है।