टूटी केबिल गुल हुई बिजली
?? ?? ????? ?? ??????? ???????? ??????????, ?????????: ??? ??????? ?? ??? ?? ????? ?? ??????? ???????? ?????????? ?? ??? ??? ?? ??? ??? ??? ?? ????? ?? ?????? ????? ?? ??????? ???? ???? ??? ???????? ?? 33 ???? ???? ?? ????? ??? ?? ?? ?????? ??? ??? ?? ????? ?? ???? ?? ??? ??? ?? ??? ???? ?????? ?? ???????? ????? ?? ???? ?????: ????? ?? ??? ?? ?? ???? ?? ??? ????? ?? ????? ?? ????????? ???????? ???????? ?????? ?? ???? 33 ???? ???? ?? ???
सुलतानपुर: लाख कोशिशों के बाद भी बिजली की निर्बाध आपूर्ति उपभोक्ताओं को नही मिल पा रही है। दिन भर बिजली की छिटपुट कटौती का सिलसिला जारी रहता है। शुक्रवार को 33 हजार लाइन की केबिल टूट गई और तकरीबन आधे शहर की बिजली दो घंटे के लिए गुल हो गई। वहीं शनिवार को अनुरक्षण कार्य के चलते प्रात: साढ़े नौ बजे से दो घंटे के लिए बिजली की कटौती से उपभोक्ता जूझेंगे।
पयागीपुर चौराहे पर सायं 33 हजार लाइन का इलेक्ट्रिक केबिल टूट गया और खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे डाकघर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस उपकेंद्र से शहर के कई मुख्य बाजारों व मोहल्लों को बिजली की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को शाम अंधेरे में बिताना पड़ा। दो घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बाहाल हो सकी। शनिवार को पयागीपुर उपकेंद्र के 33 केवी सेक्शन आइसोलेटर पर क्लैंप बदलने और फीडरों का अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके चलते केएनआई, लंभुआ तहसील, धम्मौर, फरीदीपुर, दरियापुर फीडरों से होने वाले क्षेत्रों को होने वाली बिजली की आपूर्ति प्रात: साढे़ नौ बजे साढ़े 11 बजे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता बीएस त्यागी ने बताया कि अनुरक्षण कार्य समय सीमा के भीतर किए जाने का प्रयास किया जाएगा।