Move to Jagran APP

भाजपा ने कहा बेहतरीन, विपक्षी बोले बंडल

संवादसूत्र, सुलतानपुर : केंद्रीय बजट पर राजनीतिक दल भी मुखर रहे। भारतीय जनता पार्टी ने इस

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Feb 2018 10:43 PM (IST)Updated: Thu, 01 Feb 2018 10:43 PM (IST)
भाजपा ने कहा बेहतरीन, विपक्षी बोले बंडल
भाजपा ने कहा बेहतरीन, विपक्षी बोले बंडल

संवादसूत्र, सुलतानपुर : केंद्रीय बजट पर राजनीतिक दल भी मुखर रहे। भारतीय जनता पार्टी ने इसे चहुंओर विकास को समर्पित बजट बताया तो वहीं विपक्षी दलों कांग्रेस व सपा ने इसे स्वार्थपूर्ण बंडल कहकर नकारा।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत ¨सह छंगू ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ये न्यू इंडिया की नींव को मजबूत करेगा। सवा सौ करोड़ भारतीयों के सपनों को साकार करेगा। छोटे और मझोले व्यापारियों को टैक्स में पांच फीसद छूट व गरीब महिलाओं को तीन करोड़ गैस कनेक्शन बड़ा निर्णय है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी ने इसे जेटली की निराशा की पोटली बताया। उन्होंने कहा कि आम बजट बुरी तरह निराशाजनक है। किसानों को अनदेखा किया गया है। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता अशोक ¨सह विसेन ने भी इसे चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया मध्यवर्ग विरोधी, कर्मचारी विरोधी,गैर जिम्मेदाराना बजट करार दिया है। कांग्रेस नेता अर¨वद चतुर्वेदी ने भी इसे अदूरदर्शितापूर्ण बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.