Move to Jagran APP

भाजपा केवल जुमलेबाजों की पार्टी : कुशवाहा

सुलतानपुर: भाजपा लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखा सत्ता में आ गई। वह जुमलेबाजों की पार्टी ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 11:59 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 11:59 PM (IST)
भाजपा केवल जुमलेबाजों की पार्टी : कुशवाहा
भाजपा केवल जुमलेबाजों की पार्टी : कुशवाहा

सुलतानपुर: भाजपा लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखा सत्ता में आ गई। वह जुमलेबाजों की पार्टी है। महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं। कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। रोजगार का सृजन नहीं हो रहा है। महिला, पुरुष, किसान, नौजवान, दबे-कुचले सभी परेशान हैं। अच्छे दिन किसी के नहीं आ रहे हैं। चुनाव होता है, मतदाता बटन हाथी का दबाता है वोट निकलता है कमल का। रामजन्म भूमि पर मंदिर बनाने की घोषणा हवा में है। ¨हदुओं को इस मुद्दे पर सिर्फ ठगा गया है। यह बातें बसपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने शनिवार को कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में कही।

loksabha election banner

पूर्व विधायक भगेलूराम के नेतृत्व में कस्बे में बसपा प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा का जोरदार स्वागत किया गया। कुशवाहा ने भाजपा को झूठ का पु¨लदा बताया। कहाकि भाजपा ने अच्छे दिन लाने का सपना दिखाया पर उसके उलट सब हो रहा है। मंहगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। जनता पर डीजल-पेट्रोल की मंहगाई व जीएसटी का बोझ लाद दिया गया। चारों ओर त्राहि-त्राहि मची है। उन्होंने आगे कहाकि बसपा ने सर्वसमाज को सम्मान दिया व संगठन में प्रमुखता से उन्हें स्थान देने का कार्य किया है। भाजपा केवल जुमलेबाजों की पार्टी है, जिन्होंने जुमलेबाजी के बल पर सत्ता हासिल किया। प्रदेश अध्यक्ष ने ईवीएम मशीन पर तंज कसते हुए कहाकि भाजपा ने उसे हैक कर लिया जिससे बटन हाथी का दबाया जाता था और दबता था कमल का बटन। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को 2019 में प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत पूर्व विधायक भगेलूराम, जिला पंचायत सदस्य राजमणि वर्मा, मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर सर्वेंद्र अंबेडकर, मंडल जोन कोऑर्डिनेटर श्रीराम, पुष्कर, डॉ.जीतेंद्र कुमार, रामसूरत प्रजापति, रामनकुल पाल, राकेश रंजन, जिलाध्यक्ष अंबेडकर नगर रामशिरोमणि वर्मा, डॉ.राजपति व सुलतानपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम आदि ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.