शादी से इन्कार पर हुई दूल्हे की पिटाई
क्चह्मद्बस्त्रद्गद्दह्मश्रश्रद्व ढ्डद्गड्डह्लद्गठ्ठ ह्वश्चक्चह्मद्बस्त्रद्गद्दह्मश्रश्रद्व ढ्डद्गड्डह्लद्गठ्ठ ह्वश्चक्चह्मद्बस्त्रद्गद्दह्मश्रश्रद्व ढ्डद्गड्डह्लद्गठ्ठ ह्वश्चक्चह्मद्बस्त्रद्गद्दह्मश्रश्रद्व ढ्डद्गड्डह्लद्गठ्ठ ह्वश्च
सुलतानपुर : विवाह से पहले होने वाले इंगेजमेंट के दौरान सेवा सत्कार में कमी व अव्यवस्था से नाराज दूल्हे ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस पर वधू पक्ष के लोग दूल्हे के सामने हाथ जोड़ कर मिन्नतें करते रहे। बावजूद जब दूल्हे राजा का दिल नही पसीजा तो नाराज घरातियों ने दूल्हे की जमकर धुनाई कर दी। बीचबचाव के दौरान दूल्हा मौके से फरार हो गया। इस पर घरातियों ने लड़के के पिता और दादा को बंधक बना लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को थाने लाकर सुलह समझौता कराया। तब जाकर आगे की रस्म पूरी हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव चितावनपुर निवासी संगमलाल पांडेय की पुत्री की शादी अयोध्या जिला के बीजापुर थाना के बिल्लारी गांव निवासी रमाशंकर के साथ तय थी। शुक्रवार की रात उसकी गोदभराई का कार्यक्रम था। देर शाम वर पक्ष के लोग पहुंचे। आवभगत शुरू हुई। भोजन के समय सेवा सत्कार को लेकर दूल्हा बने रमाशंकर का पारा चढ़ गया। इस दौरान बात बिगड़ गई। प्रभारी कोतवाल शशिकांत पटेल कहते हैं कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि सुलह समझौता हो जाय।