विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sultanpur News: प्रेम‍िका का गला रेत नहर में फेंका, प्रेमी अफरोज को पुल‍िस ने एनकाउंटर में मारी गोली

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Tue, 19 Sep 2023 09:38 AM (IST)

Sultanpur News सुलतानपुर में प्रेम‍िका का गला रेतक उसे मरा समझ नहर में फेंकने वाले प्रेमी को पुल‍िस ने मुठभेड़ ...और पढ़ें

Sultanpur News: मुठभेड़ में दोनों आरोप‍ितों को पुल‍िस ने दबोचा
Sultanpur News: मुठभेड़ में दोनों आरोप‍ितों को पुल‍िस ने दबोचा

सुलतानपुर, जेएनएन। दिल्ली में कार्यरत बल्दीराय की युवती को बुलाकर हरौड़ा बाजार के पास चाकू से गला रेत कर नहर में फेंकने वाले आरोपित की पुलिस के साथ सोमवार देर रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपित और उसके भाई को गोली लगी है। घायल पीड़िता का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपितों का आपराधिक इतिहास रहा है।

बल्दीराय क्षेत्र के गांव की एक युवती दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। उसका प्रेम संबंध कनेहटी गांव के जेल में बंद एक हिस्ट्रीशीटर से था। जेल से छूटने के बाद जब उसे पता चला कि उसकी शादी किसी अन्य युवक से तय हो गई है तो उसके मन में उसे रास्ते से हटाने का विचार आया। उसने धोखे से उसे दिल्ली से बुलाया और दिनभर घुमाने के बाद धनपतगंज क्षेत्र के हरौड़ा बाजार स्थित नहर की पटरी पर ले गया। वहां चाकू से उसका गला रेतने के बाद उसे शारदा नहर में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें: UP News: सिगरा थाना के पास हुक्का बार... बंद कमरों के पीछे की काली कहानी; छापेमारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा

इसके बाद युवती तैर कर किसी तरह नहर से बाहर निकलने में सफल रही। उसने दुपट्टे से अपनी गले को कस कर बांधा और धनपतगंज सीएससी पहुंची। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें: UP News: अब होगा अपने घर का सपना साकार, आवास योजना के लाभार्थियों के खातों में डिप्टी CM आज भेजेंगे 1118 करोड़

देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बल्दीराय के जग्गी बाबा की कुटी के पास आरोपितों को घेर लिया। इस पर आरोपित पुलिस बल पर फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपित गौसूजमां और उसका भाई अफरोज खान घायल हो गए। उसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस गुड वर्क में बल्दीराय और धनपतगंज की पुलिस टीम शामिल रही। दोनों भाइयों के विरुद्ध कई अपराधिक मामले दर्ज है।