ब्लड बैंक में दलाली की खुली पोल, पकड़ा गया बिचौलिया
?????????? ????????? ???? ??????? ?? ???? ???? ??? ????? ?? ??? ??? ?? ??? ?? ????? ???? ?????? ?? ???????????? ?? ??? ?? ???? ???? ???? ?? ??????? ?? ?????? ?? ??? ???? ????? ???? ????? ?????? ???? ?? ????? ?? ??? ??? ??? ???? ???
सुलतानपुर : जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में दलाली की पोल खुल गई है। एक स्वयं सेवी संस्था के कार्यकर्ताओं ने खून का सौदा करने वाले एक बिचौलिए को शनिवार की रात रंगे हाथों पकड़ लिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
चांदा निवासी संतोष की दादी मां ननका (65) शहर के गोलाघाट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। आयुष्मान योजना के तहत उनके कूल्हे का ऑपरेशन होना है। चिकित्सक ने तीन यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने को कहा था। शनिवार की रात संतोष ब्लड बैंक के पास अपने रिश्तेदारों का इंतजार कर रहे थे। तभी एक युवक उसके पास आया और बोला कि चार हजार रुपये दो तो बिना रक्तदान के ही एक यूनिट खून मिल जाएगा। संतोष को उसकी गतिविधियों पर शक हो गया। उसने अस्पताल से जुड़ी एक स्वंय सेवी संस्था को इसकी जानकारी दी। जिस पर संस्था के सदस्य सक्रिय हो गए और चार हजार में खून का सौदा करते हुए बिचौलिए को रंगे हाथों दबोच लिया गया। मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। इस घटनाक्रम की वीडियो क्लिप देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिससे जिला अस्पताल प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी भी सक्रिय हो गए। कोतवाली नगर के वरिष्ठ उप निरीक्षक दुर्गाप्रसाद शुक्ला का कहना है कि पकड़े गए युवक की पहचान विक्रम सिंह निवासी अंकारीपुर, थाना क्षेत्र धम्मौर के रूप में हुई है। सिविल लाइन निवासी अभिषेक सिंह की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.वीबी सिंह का कहना है कि प्रकरण चौंकाने वाला है। मामले की तह तक जाने के लिए पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरके मिश्रा की अध्यक्ष्ता में जांच टीम गठित की गई है। जिसमें डॉ. सुधीर गोयल व डॉ. अमित सिंह शामिल हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी की संलिप्तता मिली तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।