Move to Jagran APP

भाजपा का दो दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

तीन मंडलों भदैंया करौंदीकला गोसैसिंहपुर के कार्यकर्ताओं को पांच सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 12:06 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:09 AM (IST)
भाजपा का दो दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू
भाजपा का दो दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

सुलतानपुर : कार्यकर्ताओं में कौशल विकास कर उन्हें बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच तार्किक तरीके से सरकार के विचारों व उपलब्धियों को रखने के बाबत रविवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। 26 मंडलों में यह कार्यशाला 31 अक्टूबर तक आयोजित की गई है। एक दिन में पांच सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने भदैंया मंडल में कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है। प्रशिक्षण के जरिए कार्यकर्ताओं को तराशा जाता है। उनके अंत:करण को शुद्ध कर उन्हें संस्कारी बनाया जाता है। जिला महामंत्री सुशील त्रिपाठी, अवधेश मिश्र, अजय जायसवाल ने विभिन्न विषयों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी के मुताबिक गोसैसिंहपुर मंडल में पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीताशरण त्रिपाठी ने कार्यशाला की शुरुआत की। डॉ. अनुराग पांडेय, अनुसूचित जाति आयोग सदस्य सुभाष चंद्र ने मंडल अध्यक्ष रामनायक पाल के संयोजन में विचार व्यक्त किए। पार्टी के इतिहास व व्यक्तित्व विकास पर चर्चा हुई। विधायक सीताराम वर्मा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। शोभनाथ यादव, विनय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। करौंदीकला में भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान कार्यसमिति सदस्य, सेक्टर व बूथ प्रमुख व मंडल के वरिष्ठ नेता व प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.