एससी के घरों में भाजपा का समरसता दिवस
?????? ???? ?????? ???? ?? ??? ????? ?? ?????? ???? ?? ????? ?? ??? ??? ???? ???? ?? ???????? ???? ?? ???? ??? ????? ?? ??? ??? ????? ?????? ?? ?? ???? ????? ?????????? ?? ?? ??, ???? ?? ???? ???? ?? ??????? ?? ?? ????? ??
जनवरी से शुरू हुए समरसता दिवस के जरिये भाजपा ने वोटरों को लुभाना शुरू कर दिया है। आगामी 20 जनवरी तक समरसता दिवस चलेगा। महिला मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी दी गई है कि वह एससी वर्ग की महिलाओं को भी भाजपा की ओर आकर्षित करें। मोर्चे की जिलाध्यक्ष बबिता तिवारी अपनी टीम के साथ अभियान को सफल बनाने में जुट गई हैं। बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहाकि वह समरसता दिवस के रूप में खिचड़ी भोज व उपहार वितरण से लोगों में एकता पनपेगी। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अनुसूचित जाति की महिलाओं से साझा कर रही हैं। उनसे जमीनी स्तर पर लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ की भी पड़ताल कर रही हैं। ताकि जो वंचित रह गए हैं, उन्हें भी योजनाओं का पूरा फायदा दिलाया जा सके। तिवारी ने यह भी बताया कि अनुसूचित जाति के अलावा भी विभिन्न वर्ग की महिलाओं के शहर, कस्बा व ग्रामीणांचल में बैठक कर मोदी व योगी की उपलब्धियों की भी जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर पूजा जायसवाल, सविता श्रीवास्तव, मधु अग्रहरि, कुसुम दुबे आदि संगठन पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।