UP चुनाव: BJP ने सुलतानपुर में चुनाव अभियान किया तेज, विधानसभाओं के लिए नियुक्त किए पार्टी प्रभारी
भाजपा ने सुलतानपुर जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर चुनाव तैयारियों के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, सुलतानपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा नेतृत्व ने जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इसौली की जिम्मेदारी गिरीशचन्द्र शुक्ल, सुलतानपुर की भागीरथी मौर्य, सदर की सुरेश तिवारी, लम्भुआ की राकेश वर्मा और कादीपुर की जिम्मेदारी सुनील तिवारी को सौंपी गई है।गुरुवार को जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में पयागीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत नए एवं छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने तथा मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने पर चर्चा होगी। साथ ही मिशन-2027 की तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से युवा एवं नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।
जिला मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 14 को आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में प्रदेश एवं क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ जिले के नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों का स्वागत भी किया जाएगा। बैठक में अयोध्या प्रसाद वर्मा, संदीप सिंह, विजय सिंह रघुवंशी, आशीष सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश जायसवाल, आलोक आर्य, डा. चन्दन नारायण सिंह, रामेंद्र सिंह, प्रदीप शुक्ल, दिनेश चौरसिया, राजेश निर्माण, अरुण जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे।