जन्म दिन पर बांटे शर्बत, लिया समरसता-सद्भाव का संकल्प
संवादसूत्र, सुलतानपुर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मंगलवार को पार्टीजनों ने समरसता
संवादसूत्र, सुलतानपुर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मंगलवार को पार्टीजनों ने समरसता एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी दफ्तर में केक कटा, संगोष्ठी हुई और मौजूदा राजनीति की दशा और दिशा पर मंत्रणा की गई। जबकि राहुल गांधी युवा मोर्चा ने सुंदरकांड का पाठ किया। राहगीरों को शर्बत बांटे व क्षत्रिय भवन में राष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराने वाले जिले के युवा खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
लालडिग्गी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी दफ्तर में जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र के संयोजन में अमेठी सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस को समरसता एवं सछ्वावना दिवस के रूप में मनाते हुए केक काटा गया। कांग्रेसी गा उठे हैप्पी बर्थडे राहुल। जिलाध्यक्ष मिश्र ने संगोष्ठी में कहाकि राहुल सत्ता पाने के लिए झूठ नहीं बोलते। वे हम सबके प्रेरणास्त्रोत है। वे समाज के हर वर्ग और धर्म के उत्थान के लिए संघर्षरत हैं। पीसीसी सदस्य हौसिला भीम ने कहाकि महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बाद राहुल गांधी भी शोषित-वंचित और दबे कुचलों के उत्थान के लिए प्रयत्नशील हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र श्रीपति मिश्र के पुत्र प्रमोद मिश्र, फिरोज अहमद, विनय विक्रम ¨सह, राजेश टोमांचो, हाजी जमा, सिराज भोला, पवन मिश्रा, जयदीप त्रिपाठी, ओपी दुबे आदि मौजूद रहे। फिल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य की अगुवाई में बस स्टेशन पर हामिद राईनी, सलाउद्दीन हाशमी, महेंद्र मिश्र, हाफिज जहांगीर, शशि ¨सह आदि ने राहगीरों को मिष्ठान्न बांटे। क्षत्रिय भवन में लाल पद्माकर ¨सह के संयोजन में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वालीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी वेदप्रकाश उपाध्याय व हैंडबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम ¨सह, हैंडबाल के आनंद पांडेय, प्रवीण मिश्र, वालीबाल कोच पूजा ¨सह आदि सम्मानित की गईं। कार्यक्रम में ¨सह ने कहाकि नौजवानों के सपनों को पूरा करना राहुल गांधी का मकसद है। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव राहुल त्रिपाठी, राधेरमण मिश्र, नफीस फारुकी, सुब्रत ¨सह सनी, ओपी ¨सह, रितेश रजवाड़ा आदि मौजूद रहे। राहुल गांधी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय के संयोजन में सिविल लाइन स्थित संकट मोचन मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व नगर अध्यक्ष राधेरमण मिश्र, संदीप तिवारी, शरद श्रीवास्तव, पवन मिश्र कटावां, ओपी शर्मा, दिलीप मिश्र आदि मौजूद रहे।