हर कालेज से पांच-पांच अंबेसडर बना रही भाजयुमो
क्चद्धड्डह्मह्लद्ब4ड्ड छ्वड्डठ्ठह्लड्ड ङ्घह्व1ड्ड रूश्रह्मष्द्धड्ड क्चद्धड्डह्मह्लद्ब4ड्ड छ्वड्डठ्ठह्लड्ड ङ्घह्व1ड्ड रूश्रह्मष्द्धड्ड क्चद्धड्डह्मह्लद्ब4ड्ड छ्वड्डठ्ठह्लड्ड ङ्घह्व1ड्ड रूश्रह्मष्द्धड्ड
सुलतानपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के तहत महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में भी अपनी गहरी पैठ बनाने के लिए कैंपस अंबेसडर और नमो वालंटियर बनाने में जुट गई है। प्रदेश में एक लाख से अधिक वालंटियर और 8500 कैंपस अंबेसडर बना चुके युवा मोर्चा को दस लाख वालंटियर बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें सुलतानपुर जिले में भी विधान सभावार एक-एक हजार वालंटियर बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामेंद्र ¨सह राणा, उपाध्यक्ष सौरभ पांडेय, सभासद प्रवीन मिश्र, कुलदीप ¨सह आदि ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में शनिवार को बताया कि बारह फरवरी से पहला वोट मोदी संकल्प अभियान चलाया जाएगा। पचीस व तीस फरवरी के बीच में युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 20 से 22 फरवरी के मध्य ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इंजीनिय¨रग व पालीटेक्निक सहित अन्य व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के बीच टाउन हाल कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। दो मार्च को प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली जाएगी। जिसमें हर बूथ से पांच-पांच बाइकर्स शामिल होंगे।