भारत नेट योजना से हर महीने कमा रहे 35 हजार तक कमा रहे सुलतानपुर के युवक, बैंकिंग-लाइब्रेरी से संवर रहा भविष्य
सुलतानपुर में भारत नेट योजना युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है, जिससे 2930 युवा जुड़कर प्रतिमाह 20 से 35 हजार रुपये कमा रहे हैं।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
सुलतानपुर में 2930 युवा भारत नेट योजना से जुड़े।
युवा प्रतिमाह 20 से 35 हजार रुपये कमा रहे हैं।
बैंकिंग, आधार और डिजिटल लाइब्रेरी सेवाएं दे रहे हैं।
संवाद सूत्र, सुलतानपुर। दूर संचार विभाग की भारत नेट योजना युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। जिले में अब तक 2930 युवा इस योजना से जुड़े हैं। ये युवा इंटरनेट का कनेक्शन लेकर जाति, निवास, आय, आधारकार्ड, बैंकिंग, डिजिटल लाइब्रेरी आदि का कार्य कर रहे हैं। इससे नागरिकों को घर के नजदीक सेवाएं मिल रही हैं।
ऐसे युवा योजना से जुड़कर प्रतिमाह 20 से 35 हजार रुपये कमा रहे हैं। इन युवाओं का कहना है कि दिल्ली मुंबई में नौकरी करने से यह व्यवसाय लाख गुणा बेहतर है।
2023 में शुरू हुई थी योजना
भारत नेट योजना के तहत जिले में अब तक 19 भारत नेट उद्यमी बनाए गए हैं। जो ओएलटी (आप्टिकल लाइन टर्मिनल) की स्थापना कर युवाओं को कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दूबेपुर, कूरेभार, बल्दीराय, अखंडनगर, दोस्तपुर, लम्भुआ, प्रतापपुर कमैचा, कुड़वार, मोतिगरपुर आदि इलाकों से युवा गांव के आसपास रोजगार करने के लिए आगे आ रहे हैं।
कोई बैंकिंग तो कोई चला रहे लाइब्रेरी
बंधुआकला के लोधेपुर के आजाद ने बताया कि तीन साल से इस योजना से जुड़कर बैंकिंग का कार्य कर रहे हैं। आधारकार्ड से भी रुपये निकालते हैं। इससे प्रतिमाह 25 से 30 हजार की आय हो जाती है। हर महीने सात सौ के आसपास बिल जमा करना पड़ता है। घर के नजदीक व्यवसाय करने से बड़ी राहत है।
बंधुआकला के अबदहू खान ने बताया कि बीएसएनएल से कनेक्शन लेकर ढाई साल से बेस्टर्न यूनियन और बैंकिंग का कार्य कर रहे हैं। हर महीने करीब 35 हजार की बचत होती है। बताया कि परदेश में नौकरी करने से यह व्यवसाय बहुत ही अच्छा है।
मुरलीनगर के कमलेश चन्द्र ने बताया कि घर के नजदीक जनसुविधा केन्द्र चला रहे हैं। प्रतिमाह 20 हजार रुपये की आय होती है। धम्मौर के राकेश कुमार ने बताया कि कनेक्शन लेकर डिजिटल लाइब्रेरी चला रहे हैं।
भारत नेट योजना से जुड़कर बेरोजगार युवा रोजगार कर रहे हैं। उद्यमियों की ओर से युवाओं को कनेक्शन देकर इससे होने वाली आय की जानकारी देने के साथ ही उन्हें इससे जुड़कर रोजगार करने की सीख दी जाती है। -वेद प्रकाश, सहायक महाप्रबंधक।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।