विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बालमपुर में आंगनबाड़ी भर्ती में धांधली का आरोप: 76% मेरिट वाली बाहर, 61.80% अंक वाली का चयन

Published: Sun, 29 Nov 2026 06:00 AM (IST)

सुलतानपुर के बालमपुर ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर कम अंक वाली अभ्यर्थी के चयन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक अभ्यर्थी ने जिलाधिकारी को शिकायत भेजकर चयन प्रक्रिया में अनियमितता और आय प्रमाण पत्र में धांधली का आरोप लगाया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल।

  2. उच्च मेरिट वाली अभ्यर्थी को बाहर कर कम अंक वाली चुनी।

  3. आय प्रमाण पत्र में अनियमितता की जांच की मांग की गई।

शिवशंकर पांडेय, सुलतानपुर। ग्राम पंचायत बालमपुर में अधिकारियों ने नियम दरकिनार कम अंक वाली अभ्यर्थी का कार्यकर्ता पद पर चयन कर दिया। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक अभ्यर्थी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर चयन प्रक्रिया में अनियमितता और चयनित अभ्यर्थी को अनुचित लाभ दिए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत में आय प्रमाण पत्र जारी करने वाले लेखपाल की भूमिका की जांच कराने की मांग भी उठाई है।

बालमपुर गांव की शुभि ने ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिएआवेदन किया था। उनकी मेरिट 76 प्रतिशत थी, लेकिन चयन प्रक्रिया में उन्हें बाहर कर दिया गया। गांव के ही, स्मिता मौर्य की मेरिट 61.80 प्रतिशत होने के बावजूद उनका चयन कर लिया गया। शुभि का आरोप है कि चयनित अभ्यर्थी के पति सऊदी अरब में रहकर कमाई करते हैं।

परिवार के पास ट्रैक्टर और करीब 10 बीघा कृषि योग्य भूमि भी है। इसके बावजूद स्मिता मौर्य का वार्षिक आय प्रमाण पत्र बीपीएल की श्रेणी जारी किया गया है। जबकि शिकायतकर्ता का आय प्रमाण पत्र 48 हजार रुपये का होने से वह एपीएल श्रेणी में चली गईं। आरोप है कि इसी श्रेणीगत अंतर के कारण कम मेरिट वाली अभ्यर्थी को चयन में वरीयता मिल गई है ।

विदेश में रहने वाले का नहीं बन सकता बीपीएल श्रेणी का आय प्रमाण पत्र

हल्का लेखपाल रवि अग्रहरि ने कहा कि यदि चयनित अभ्यर्थी के पति विदेश में रहते हैं तो बीपीएल श्रेणी का आय प्रमाण पत्र जारी होना संभव नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर प्रमाण पत्र निरस्त किया जा सकता है। आरोप है कि जिसका बीपीएल श्रेणी का आय प्रमाण पत्र बना है।

नियमानुसार हुआ चयन

सीडीपीओ भदैया दयाराम ने बताया कि चयन प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई। कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 11 अभ्यर्थी पात्र पाए गए। चयन में बीपीएल और विधवा को नियमानुसार वरीयता दी गई है। अंत में नाटक एकेडमी की समन्वयक रेनू श्रीवास्तव ने कीर्ति को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।