विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अवधी गायक संजय यदुवंशी की बढ़ीं मुश्किलें, प्रदर्शन के 24 घंटे में दर्ज हुआ चौथा मुकदमा

Published: Sat, 10 Oct 2026 10:53 PM (IST)

अवधी गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी की मुश्किलें सुलतानपुर में बढ़ गई हैं। तिकोनिया पार्क में हुए प्रदर्शन के बाद ...और पढ़ें

अवधी गायक संजय यदुवंशी।

अवधी गायक संजय यदुवंशी।

HighLights

  1. संजय यदुवंशी पर 24 घंटे में चार मुकदमे दर्ज।

  2. तिकोनिया पार्क प्रदर्शन से जुड़े हैं सभी मामले।

  3. मां ने भी शबीब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। धम्मौर के अहिरन पुरवा निवासी अवधी गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तिकोनिया पार्क में हुए प्रदर्शन के मामले में 24 घंटे में संजय और उसके समर्थकों पर चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। वहीं, एक मामला संजय की मां कौशिल्या देवी ने दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने तुराबखानी निवासी शबीब पर गाली गलौज, धमकाने का आरोप लगाया है।

सात सितंबर को नगर के तुराबखानी निवासी जफरुल हसन ने बेटे शबीब से मारपीट के मामले में संजय यदुवंशी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उनकी तलाश में थी। सोमवार रात धम्मौर पुलिस उनके घर दबिश देने गई थी। संजय और उसके परिवार ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया।

इसी मामले में शुक्रवार को तिकोनिया पार्क में संजय ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। आरोप है कि प्रदर्शन में महापुरुषों का अपमान, पुलिस से अभद्रता और सार्वजनिक सम्पति को नुकसान पहुंचाया गया।

नगर पालिका की तरफ से तोड़फोड़ के मामले में तहरीर दी गई। जबकि भारत विकास परिषद की ओर से महापुरुषों के अपमान और एक अन्य की तरफ से बाबा साहेब की तस्वीर फाड़ने का आरोप लगाया।

तीनों मामलों में संजय समेत उसके कई नामजद और सैकड़ों अज्ञात समर्थकों पर तीन मुकदमे शुक्रवार रात लिखे गए। शनिवार शाम पुलिस की तरफ से बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, शांतिभंग समेत अन्य धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि वीडियो, फोटो समेत अन्य बिंदुओं के आधार पर जांच जारी है।

संजय की मां की तहरीर में विधायक का जिक्र

संजय की मां ने नगर कोतवाली में शबीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में उन्होंने बताया कि शबीब ने वीडियो बनाकर संजय को गालियां और धमकी दी। फिलहाल नगर कोतवाली पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में अनुदान पर किसानों को मिलेगा कृषि यंत्र, लाभ पाने के लिए करें आवेदन