विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में अनुदान पर किसानों को मिलेगा कृषि यंत्र, लाभ पाने के लिए करें आवेदन

Published: Sat, 10 Oct 2026 10:31 PM (IST)

कृषि विभाग ने नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत किसानों के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु बुकिंग शुरू कर दी है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए बुकिंग शुरू।

  2. किसान 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करें।

  3. फसल अवशेष प्रबंधन उपकरणों पर भी सब्सिडी।

जागरण संवाददाता, अमेठी। कृषि विभाग द्वारा संचालित नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत सब मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट आफ काप रेज्ड्यूि के तहत कृषि यंत्रों की बुकिंग प्रारंभ हो गई है।

फसल अवशेष प्रबंधन के अवशेष कृषि यंत्रो, कृषि रक्षा उपकरण पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना में 2166 अवशेष कृषि यंत्र तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ काप रेज्ड्यूि के तहत 1755 अवशेष कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान के लिए आवेदन के लिए बुकिंग शुरू हो गई है।

किसान 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं, जिसमें ई सब मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के तहत कस्टम हायरिंग सेन्टर (परियोजना लागत दस लाख), फार्म मशीनरी बैंक (परियोजना लागत 10 लाख) किसान ड्रोन एवं अन्य एकल कृषि यंत्र।

फसल अवशेष प्रबंधन के तहत फसल अवशेष प्रबंधन के एकल कृषि यंत्र एवं कस्टम हायरिंग सेंटर (परियोजना लागत 30 लाख), त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत मेज सेलर।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत मिलेट पर्लर, विभिन्न परिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना के तहत कृषि रक्षा यंत्र, फसल विविधिकरण कार्यक्रम (सीडीपी) योजना के कृषि यंत्र आदि की बुकिंग की जा रही है।

उप कृषि निदेशक सतेंद्र कुमार ने बताया कि यंत्रों की बुकिंग प्रारंभ हो गई है। किसान आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृषि यंत्रों का विवरण, यंत्र बुकिंग एवं अनुदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।