कलेक्ट्रेट के पीछे दिनदहाड़े सत्तर हजार की लूट
?? ?? ?? ??? ??? ???? ????? ????? ????? ???? ????? ??? ???? ???????? ????? ??? ????????? ?????? ?? ????? ???? ?? ??? ?????? ???? ?? ??? ?????? ?? ????? ?? ?????? ???? ?? ????? ???? ?? ??????? ??? ???? ???
संवादसूत्र, सुलतानपुर : भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से नकदी निकालकर जा रहे व्यक्ति को कलेक्ट्रेट के पीछे बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तमंचा सटाकर सत्तर हजार रुपये लूट लिए। व्यस्ततम इलाके में दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है।
कुड़वार थानाक्षेत्र के फिरोजपुर कलां गांव निवासी रियाज उल्ला गुरुवार को बस स्टेशन स्थित एसबीआइ की शाखा से पैसे निकालने आए थे। दोपहर बाद वे सत्तर हजार कैश लेकर पैदल ही कोतवाली के पीछे से कलेक्ट्रेट को जाने वाले रास्ते से पैदल ही जा रहे थे। करीब तीन बजे बाइक सवार दो सशस्त्र बदमाश उन्हें रोककर छीना-झपटी करने लगे। विरोध करने पर तमंचा तान दिया और नकदी लूट ली। कोतवाली नगर व कचहरी के बीच अतिसुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर हुई इस दुस्साहसिक वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जब तक फोर्स मौके पर पहुंची, लुटेरे दूर जा चुके थे। शहर कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है। वह बाइक छोड़कर भागे हैं।